लाइफस्टाइल

कम सैलरी से नाखुश महिला कर्मचारी ऑफिस में 5 घंटे सोती रही, फिर खा गई बीमार बॉस की चॉकलेट

Low Salary Workplace Revenge: चीन के हेनान प्रांत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला कर्मचारी ने अपनी कम सैलरी का गुस्सा निकालने के लिए ऑफिस में 5 घंटे सोने के साथ ही बॉस की सेहत के साथ भी खिलवाड़ किया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

2 min read
Apr 16, 2026
China Office Viral News| image credit gemini

China Office Viral News: सोशल मीडिया पर कम सैलरी से परेशान कर्मचारियों से जुड़ी खबरें अक्सर वायरल होती रहती हैं, जिन पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला चीन के हेनान प्रांत से सामने आया है, जहां एक महिला कर्मचारी ने अपनी कम सैलरी का गुस्सा निकालने के लिए कुछ ऐसा किया कि इंटरनेट पर बहस छिड़ गई। महिला अपनी सैलरी से इतनी नाखुश थी कि उसने काम के समय ऑफिस को ही अपना बेडरूम बना लिया और अपने बॉस की सेहत के साथ भी खिलवाड़ किया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

ये भी पढ़ें

300 से ज्यादा हिरासत में; अकुशल से लेकर इनके वेतन में बढ़ोतरी! श्रमिकों का फिर से पथराव…नोएडा प्रोटेस्ट का अबतक का अपडेट

ऑफिस में घंटों सोती रही महिला (5-Hour Nap and Chocolate Theft)


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपनी कम सैलरी से नाराज महिला ने ऑफिस में काम के दौरान पूरे 5 घंटे की गहरी नींद ली। इसके बाद जब वह सोकर उठी, तो उसने अपने बॉस की डेस्क पर रखी एक चॉकलेट उठाकर खा ली। सुनने में यह एक मामूली सी बात लग सकती है, लेकिन असल में वह चॉकलेट बहुत जरूरी थी। दरअसल, उसके बॉस को ग्लूकोपीनिया (Glucopenia) नाम की बीमारी थी और शुगर लेवल गिरने पर उन्हें तुरंत कुछ मीठा खाने की जरूरत पड़ती थी। महिला की इस हरकत की वजह से उसके बॉस की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि वह लगभग गिरने वाले थे। बॉस ने इस घटना के बाद महिला को सख्त चेतावनी दी है। उनका कहना है कि महिला की इस हरकत से उनकी जान भी जा सकती थी, इसलिए यह सिर्फ काम की चोरी नहीं बल्कि उनकी जान को खतरे में डालने जैसा है।

जितना पैसा, उतना काम (What You Get is What You Pay For)


जब बॉस को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने भड़कते हुए महिला को नौकरी से निकालने की धमकी दी। इस पर महिला ने सोशल मीडिया पर रोते हुए एक वीडियो डाला और अपनी सफाई में कहा कि वह अपनी कम सैलरी से बहुत परेशान है। उसने तर्क दिया कि वह अपने बॉस को यह समझाना चाहती है कि "जितना कम पैसा दोगे, उतना ही कम काम मिलेगा।" उसने यह भी साफ कह दिया कि वह कंपनी छोड़कर नहीं जाएगी और अपने इसी रवैये पर टिकी रहेगी।

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा (Backlash from Social Media Users)


महिला को उम्मीद थी कि कम सैलरी की बात सुनकर लोग उससे हमदर्दी जताएंगे, लेकिन इंटरनेट पर उसे भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने उसे जमकर खरी-खोटी सुनाई। एक यूजर ने हिसाब लगाकर बताया कि 8 घंटे की शिफ्ट में अगर कोई 5 घंटे सोएगा, तो लंच और बाकी ब्रेक मिलाकर वह मुश्किल से 2 घंटे ही अपनी डेस्क पर काम करेगा। लोगों का कहना था कि ऐसी लापरवाही और व्यवहार को दुनिया का कोई भी बॉस बर्दाश्त नहीं करेगा। फिलहाल कंपनी ने महिला के पद और अपनी पहचान को गुप्त रखा है।

ये भी पढ़ें

2,500 रूपए में घर कैसे चलाएं? नोएडा में अब मजदूरों के बाद सड़कों पर उतरीं महिला मेड्स
Published on:
16 Apr 2026 11:21 am
Also Read
View All