लाइफस्टाइल

चॉकलेट डे आज : डार्क, व्हाइट या मिल्क, कोनसी चॉकलेट पसंद करेंगे आपके वैलेंटाइन

Chocolate Day 2023 : आज फरवरी 9 को चॉकलेट डे है। वैलेंटाइन वीक का यह तीसरा दिन है। चॉकलेट प्रेमियों के लिए ये हर मर्ज की दवा है और पूरे साल ही इसकी डिमांड रहती है। वैलेंटाइन वीक में चॉकलेट की एहमियत ठीक उतनी ही है जितनी रोज डे पर रोज की है। कुछ मीठा हो जाये और प्यार की मीठी भाषा में थोड़ी और मिठास घुल जाए, बस इसी इमोशन के साथ चॉकलेट डे सेलिब्रेट किया जाता है।
2 min read
chocolateday3.jpg
Chocolate Day 2023: खुशी के मौके पर चॉकलेट का होना है लाजमी


Happy Chocolate Day 2023 : आज फरवरी 9 को चॉकलेट डे है। वैलेंटाइन वीक का यह तीसरा दिन है। चॉकलेट प्रेमियों के लिए ये हर मर्ज की दवा है और पूरे साल ही इसकी डिमांड रहती है। वैलेंटाइन वीक में चॉकलेट की एहमियत ठीक उतनी ही है जितनी रोज डे पर रोज की है। कुछ मीठा हो जाये और प्यार की मीठी भाषा में थोड़ी और मिठास घुल जाए, बस इसी इमोशन के साथ चॉकलेट डे सेलिब्रेट किया जाता है।

कोको से बनता है चॉकलेट : खुशी के मौके पर तो चॉकलेट का होना लाजमी है। जब मन उदास हो या फिर कभी मूड स्विंग्स हों, हर ऐसे मौके पर भी चॉकलेट अपना जादू चलाता है और दर्द को दूर भगाता है। मार्केट में आये दिन तरह-तरह की चॉकलेट मिलती है।

वास्तव में चॉकलेट की कहानी एक बीज, जिसे बीन्स (beans) भी कहते हैं, से शुरू होती है। यह बीज थियोब्रोमा कोको पेड़ से निकलता है। बीन्स को सूखा कर उन्हें रोस्ट किया जाता है। रोस्ट हुई बीन्स को पीस कर कोको बटर और ग्राउंड कोको बीन्स बनते हैं।


एक बार सौ बीमार
: चॉकलेट बार्स के कई चाहने वाले हैं। चॉकलेट कई शेप्स, साइज और फ्लेवर में मिलती है। टेस्ट को ध्यान में रखते हुए मार्किट में बहुत सारी वैरायटी उपलब्ध है। डार्क चॉकलेट, मिल्क चॉकलेट और व्हाइट चॉकलेट तो पॉपुलर है ही साथ ही इनमें ढेरों कॉम्बिनेशन भी मिलते हैं। चॉकलेट बार्स में नट्स, बिस्किट्स, वेफर्स, कैरामल, ओट्स और नारियल जैसे प्रोडक्ट्स मिक्स किये जाते हैं। इन दिनों डाइट कांशियस लोगों के बीच प्रोटीन बार्स भी काफी प्रचलित है।

मिल्क चॉकलेट: अगर आप का वैलेंटाइन कुछ ज़्यादा मीठा पसंद करता है तो उनके लिए मिल्क चॉकलेट बेस्ट ऑप्शन है। हलके भूरे रंग में मिलने वाली मिल्क चॉकलेट में कोको की मात्रा कम और शुगर और मिल्क की मात्रा ज़्यादा होती है।


व्हाइट चॉकलेट : जो लोग चॉकलेट में वैनिला फ्लेवर ज़्यादा पसंद करते हैं उनके लिए है व्हाइट चॉकलेट। इसमें कोको बीन्स ज़्यादा न होकर केवल कोको बटर होता है। मिल्क चॉकलेट की तरह ही यह चॉकलेट भी काफी मीठी होती है।

डार्क चॉकलेट : नाम से ही जाहिर है की डार्क चॉकलेट में कोई मिल्क नहीं होता। हालांकि इसमें टेस्ट के अनुसार कोको की मात्रा बहुत कम से बहुत ज्यादा हो सकती है। जो लोग चॉकलेट तो खाना चाहते हैं पर ज्यादा मीठा पसंद नहीं करते उनके लिए है डार्क चॉकलेट।

Updated on:
09 Feb 2023 06:33 am
Published on:
08 Feb 2023 09:14 pm