scriptGalentine's day best friends forever gifts celebration feburary 13 | लड़कियों के लिए 14 फरवरी से ज़्यादा जरुरी है 13 फरवरी, जानिये क्या है गैलेन्टाइन्स डे | Patrika News

लड़कियों के लिए 14 फरवरी से ज़्यादा जरुरी है 13 फरवरी, जानिये क्या है गैलेन्टाइन्स डे

locationनई दिल्लीPublished: Feb 07, 2023 01:10:54 pm

Submitted by:

Namita Kalla


February 13 is Galentine's Day: वैलेंटाइनस डे के शोर शराबे के बीच एक और दिन है जिसका इंतज़ार लड़कियों को बेसब्री से रहता है। हालांकि उन्हें ऐसे किसी खास दिन की जरुरत नहीं है फिर भी यह दिन उनके लिए काफी मायने रखता है। यहाँ तक कि कुछ लड़कियों के लिए तो यह दिन वैलेंटाइन वीक का सबसे फेवरेट दिन है। आइए जानते हैं क्या है वो दिन और क्यों है खास।

friendship2.jpg
गर्ल्स को गैलेन्टाइन्स डे का भी है इंतजार


Best Friends Forever : आपने सुना होगा की लड़कियाँ सीक्रेट नहीं रख सकतीं। क्या आपको पता है क्यूँ? क्यूँकि उनके पास होती हैं सोल सिस्टर्ज़। ये सोल सिस्टर्ज़ उन्हें 'बीफफ' यानी बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर (Best friends forever) के रूप में मिलती हैं। सोल सिस्टर्ज़ जो उनके हर राज को खुद से ज्यादा संभाल कर रखती हैं। जो हर मुश्किल में उनके काम आती हैं। जो हँसाती हैं, रुलाती हैं और एक आवाज में दौड़ी चली आती हैं। अपनी इन्हीं दोस्तों के साथ मिलकर लड़कियां 13 फरवरी को गैलेन्टाइनस डे (Galentine Day) मनाती हैं।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.