लाइफस्टाइल

Celebrities Favorite Perfumes : दीपिका पादुकोण से लेकर शाहरुख खान तक, जानें कौन-सा परफ्यूम यूज करते हैं बॉलीवुड स्टार

Celebrities Favorite Perfumes : बॉलीवुड स्टार क्या पहनते हैं, क्या खाते हैं या कौन-सी चीजें इस्तेमाल करते हैं, ये सब जानना फैन्स को बहुत पसंद होता है। ऐसे में उनके परफ्यूम भी किसी से कम नहीं। यहां जानिए आपके फेवरेट स्टार दीपिका, रणवीर, शाहरुख और करीना को कौन-सा परफ्यूम पसंद है और क्यों।

2 min read
May 05, 2025
Celebrities Favorite Perfumes

Celebrities Favorite Perfumes: बॉलीवुड सितारों की जिंदगी सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं होती, उनकी हर पसंद और स्टाइल पर फैन्स की नजर होती है। उनके पहनावे से लेकर उनके पसंदीदा परफ्यूम तक लोग सब जानना चाहते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके फेवरेट स्टार कौन-सा परफ्यूम लगाते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आइए जानते हैं दीपिका पादुकोण से लेकर शाहरुख खान तक कौन-सा परफ्यूम इस्तेमाल करते हैं।

दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone

दीपिका को हल्की और ताजगी भरी खुशबू पसंद है। उन्हें Jo Malone का Orange Blossom परफ्यूम बहुत पसंद है। इसमें फूलों जैसी सादगी और नर्मी होती है। यह परफ्यूम एकदम सिंपल लेकिन क्लासी फील देता है। इसकी कीमत करीब 11,800 रुपए है।

कैटरीना कैफ

कैटरीना की पसंद भी बहुत क्लासिक है। वे Narciso Rodriguez for Her परफ्यूम लगाना पसंद करती हैं। इसमें मस्क और फ्लोरल की खूबसूरत ब्लेंडिंग है। यह परफ्यूम उनकी पर्सनैलिटी की तरह सॉफ्ट है। इसकी कीमत करीब 9,850 रुपए है।

रणवीर सिंह

हमेशा अपने अनोखे फैशन और बोल्ड अंदाज से सुर्खियों में रहने वाले रणवीर सिंह की परफ्यूम चॉइस भी उतनी ही हटकर है। उन्हें Atkinsons Oud Save the Queen पसंद है। इसमें चाय, मसाले और ऊद की गहराई से भरी खुशबू होती है। यह परफ्यूम बहुत ही रिच, इंटेंस और फिल्मी टच लिए होता है। इसकी कीमत लगभग 22,445 रुपए है।

शाहरुख खान

Shahrukh Khan

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख दो खास परफ्यूम इस्तेमाल करते हैं। शाहरुख खान Dunhill Icon और L’O Diptyque दोनों परफ्यूम को मिलाकर लगाते हैं। इनकी खुशबू एकदम शाही और स्टाइलिश होती है। Dunhill की कीमत करीब 8,300 रुपए है जबकि L’O Diptyque की कीमत 14,180 रुपए के आसपास है।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की पर्सनालिटी की तरह ही उनका परफ्यूम भी फ्रेश और फ्लॉवरफुल है। उन्हें Gucci Flora Gorgeous Magnolia बहुत पसंद है। इसमें ड्यूबेरी और मैगनोलिया जैसे फल-फूलों की खुशबू होती है। इसकी कीमत करीब 9,900 रुपए है और यह परफ्यूम लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर है।

करीना कपूर

ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर करीना कपूर की खुशबू चॉइस भी उतनी ही दमदार है। उन्हें Jean Paul Gaultier Classic परफ्यूम बेहद पसंद है। इसमें गुलाब, शहद और एम्बर से मिलकर बना होता है। यह परफ्यूम उनकी पर्सनालिटी को और ज्यादा ग्लो और रिचनेस देता है। इसकी कीमत लगभग 10,000 रुपए है और यह एक क्लासिक परफ्यूम मानी जाती है।

Also Read
View All

अगली खबर