
Emraan Hashmi House
Emraan Hashmi House: अगर आप भी बॉलीवुड स्टार्स के घरों को देखने का शौक रखते हैं तो आज हम आपको ले चलते हैं एक ऐसे घर की सैर पर जो जितना स्टाइलिश है, उतना ही खास भी। हम बात कर रहे हैं इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के 16 करोड़ रुपये की कीमत वाले उस घर की जो मुंबई के पॉश इलाके में बना है। आइए आपको दिखाते हैं इस घर की कुछ खास झलकियां।
इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के इस घर में एंट्री करते ही पॉजिटिव भरा माहौल महसूस होता है। घर की दीवारों पर सजे सिंपल लेकिन खूबसूरत आर्टवर्क, वुडन फ्लोरिंग और हल्की वॉर्म लाइटिंग पूरे घर को एक मॉडर्न टच देती है। घर का नेचुरल लाइट इसे और भी वॉर्म और इनवाइटिंग बनाती है। कहते है न घर ऐसा हो जहां जाने का मन करें। इमरान हाशमी का ये घर वैसा ही हैं।
घर का डाइनिंग एरिया भी बेहद शानदार है। बड़ी सी विंडो के सामने रखा गया डाइनिंग टेबल मॉडर्न डिजाइन का है। जहां से बाहर का खूबसूरत व्यू भी दिखता है। इस टेबल पर बैठकर इमरान अक्सर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। सफेद और ग्रे थीम में बना यह स्पेस घर के बाकी हिस्सों की तुलना बेहद ही खूबसूरत हैं।
इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के इस खूबसूरत घर की एक खास मेहमान भी है। उनकी प्यारी सी बिल्ली। सोशल मीडिया पर इमरान अपनी इस बिल्ली के साथ कई बार तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। ये बिल्ली सिर्फ घर की रानी ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर फैंस की फेवरिट भी बन चुकी है। सोफे या विंडो पर बैठी यह बिल्ली घर की सबसे खास सदस्यों में से एक है।
घर की गैलरी यानी बालकनी भी बेहद खास है। वहां छोटे-छोटे गमले रखे गए हैं जिसमें हरे-भरे पौधे लगे हैं। इस गैलरी में बैठकर इमरान सुबह की चाय पीना और किताबें पढ़ना पसंद करते हैं। यह स्पेस बहुत ही शांत और रिलैक्सिंग है। यहां से मुंबई के पॉश एरिया की रौशनी और हरियाली का सुंदर नजारा दिखता है।
हाल ही में इमरान हाशमी अपनी अपकमिंग फिल्म 'ग्राउंड जीरो' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन तेजस विजय देओस्कर ने किया है। इमरान के साथ फिल्म में सई ताम्हणकर, जोया हुसैन और मुकेश तिवारी जैसे कई दमदार कलाकार भी नजर आएंगे। ग्राउंड जीरो 25 अप्रैल 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
आपको बता दें, इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही तय कर लिया था कि उन्हें एक्टिंग की दुनिया में आना है। साल 2001 में फिल्म 'ये जिंदगी का सफर' से डेब्यू करना था, लेकिन कुछ कारणों से वो फिल्म नहीं हो पाई। फिर 2003 में फिल्म 'फुटपाथ' से इमरान ने अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद 'मर्डर', 'जहर', 'गैंगस्टर', 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया।
Updated on:
3 Apr 2026, 3:32 PM IST
Published on:
23 Apr 2025, 3:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.