लाइफस्टाइल

Rekha Gupta Husband Name: दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता के पति कौन हैं और क्या करते हैं? ऐसी है लाइफस्टाइल…

Rekha Gupta Husband Name: शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता को बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से चुना गया। उनके पति मनीष गुप्ता और परिवार इससे बेहद खुश हैं। जानिए रेखा गुप्ता के पति क्या करते हैं-
2 min read
Feb 20, 2025
Delhi CM Husband Name Manish Gupta

Rekha Gupta Husband Name: दिल्ली में बीजेपी का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा, इस पर मुहर लग गई है। शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता को बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से चुना गया। रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं और चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। आज यानी कि 20 फरवरी 2025 को उनका शपथ ग्रहण होगा। इस बीच परिवार और उनके पति मनीष गुप्ता काफी खुश नजर आ रहे हैं।

रेखा गुप्ता की जीत पर पति ने कही ये बातें

रेखा गुप्ताको मुख्यमंत्री (Delhi CM News) बनाए जाने पर उनके पति मनीष गुप्ता ने मीडिया से बातचीक में कहा, “हमें बार-बार लग रहा था कि पता नहीं रेखा गुप्ता का नाम होगा या नहीं। बीजेपी में इनसे बहुत ज्यादा सीनियर लोग हैं। इसलिए ऐसा लग नहीं रहा था कि पार्टी उन्हें इस बार मौका देगी या अगली बार मौका देगी, लेकिन इसी बार रेखा गुप्ता को सीएम पद की जिम्मेदारी मिली है। यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है।”


पति मनीष गुप्ता ने अपनी पत्नी की तारीफ में पुल बांध दिए। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता ऑलराउंडर हैं। उन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं। वे घर और राजनीति दोनों को बैलेंस करना जानती हैं और अपने पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन में तालमेल बैठा कर चलती हैं। साथ ही रेखा गुप्ता के टाइम मैनेजमेंट की तारीफ की। बता दें, इन दोनों की शादी 1988 में हुई थी। दंपत्ति के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। बेटी हर्षिता दोनों बच्चों में बड़ी हैं और पिता की तरह उनकी रूचि कारोबार में है। वहीं बेटा निकुंज गुप्ता अभी पढ़ाई कर रहे हैं।

कौन हैं मनीष गुप्ता? (Rekha Gupta Husband Name)

रेखा गुप्‍ता के पति मनीष गुप्ता कोटक लाइफ इंश्योरेंस में एजेंसी एसोसिएट और ब‍िजनेस ओनर हैं। इसके अलावा स्पेयर पार्ट्स से जुड़ा ब‍िजनेस भी है। रेखा गुप्ता और उनका परिवार अपनी ईमानदारी और साफ सुथरी छवि के लिए जाना जाता है। पति कीलाइफस्टाइल भी काफी सिंपल है। चुनावी हलफनामे के अनुसार मनीष गुप्ता की 2023-24 में 97.33 लाख रुपये की इनकम रही। उनके पास अपनी पत्नी से ज्यादा संपत्ति है।

पति या पत्नी किसके पास है ज्यादा संपत्ति…देखें 

-रेखा गुप्ता कुल संपत्ति- 5.31 करोड़ रुपये

-मनीष गुप्ता कुल संपत्ति- 1.44 करोड़ रुपये

रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति भले ही पति से ज्यादा हो लेकिन उन पर 1.20 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। साथ ही उनकी हर साल की कमाई का ग्राफ काफी ऊपर नीचे रहा है। फाइनेंश‍ियल ईयर 2023-24 में रेखा गुप्‍ता ने 6.92 लाख, 2022-23 में 4.87 लाख और 2021-22 में 6.51 लाख रुपये की कमाई की जबकि पति मनीष गुप्ता की कमाई का आंकड़ा रेखा गुप्ता से ज्यादा है।