चटोरी रजनी और उनके पति जैन ने अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर करते हुए लिखा, “टूटे हुए दिल के साथ, हम असहनीय खबर साझा करते हैं कि हमारे प्रिय रत्न, तरण जैन का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है।” वहीं एक दूसरे पोस्ट में रजनी और उनके पति ने शोक सभा की सूचना दी। बताया कि 19 फरवरी यानी कि आज दिल्ली के छतरपुर स्थित तेरापंथ भवन में बेटे के लिए शोक सभा रखी गई है।