गरबा नाइट में लिप कलर ऐसा होना चाहिए, जिसे बार बार ठीक करने की जरूरत कम पड़े। इसके लिए टिंटेड लिप बाम या लिप स्टेन चुन सकती हैं। हल्का गुलाबी, पीच या रोज शेड ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ अच्छा लग सकता है। अगर आपके लहंगे या चनिया चोली में कई रंग हैं, तो न्यूड या सॉफ्ट पिंक लिप कलर भी ट्राई कर सकती हैं। इससे आंखों और आउटफिट पर ध्यान बना रहेगा और मेकअप भी ज्यादा हैवी नहीं लगेगा।