अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आप बच्चियों को पढ़ाई से जुड़ी चीजों के अलावा रोजाना इस्तेमाल में आने वाले गिफ्ट देना चाहते हैं, तो बैग और छोटी एक्सेसरीज (Bags & Small Accessories) अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। इसके लिए आप फर स्लिंग बैग (Fur Sling Bags), क्रॉसबॉडी पाउच (Crossbody Pouches) या छोटे कार्टून वाले हैंडबैग (Small Cartoon Handbags) दे सकते हैं। इसके अलावा, पानी की बोतल या ट्रैवल टम्बलर (Water Bottles & Tumblers) भी कन्या पूजन के लिए अच्छा गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है।