नवरात्रि के सातवें दिन साड़ी पहनना चाहती हैं, तो सिल्वर ग्रे, डव ग्रे या चारकोल ग्रे रंग की साड़ी चुन सकती हैं। इसके साथ लाल, गुलाबी या मैरून रंग का ब्लाउज अच्छा कंट्रास्ट देगा। जरी या सिल्वर वर्क वाली साड़ी पूजा और शाम के पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए अच्छी रहेगी। इसके साथ सिल्वर झुमके, चूड़ियां और हल्का मेकअप कर सकती हैं। चाहें तो ग्रे साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्टिंग ब्लाउज पहनकर अपने लुक को और खास बना सकती हैं।