16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गरबा और डांडिया नाइट में शानदार आएगी फोटो, बस मोबाइल कैमरे की इन सेटिंग्स का रखें ध्यान और अपनाएं ये पोज 

Navratri Night Photography Tips: गरबा या डांडिया नाइट की यादें सहेजने या सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए अच्छी तस्वीरें खींचना चाहते हैं, लेकिन फोटो अच्छी नहीं आती? यहां जानिए मोबाइल कैमरे की आसान सेटिंग्स, पोज और लाइटिंग से अपनी तस्वीरों को खास बनाने के टिप्स।
3 min read
Google source verification
Garba Night Photography Tips

गरबा और डांडिया नाइट के लिए Night Photography Tips (representative image) image credit gemini

Garba Night Photography Tips: नवरात्रि में गरबा और डांडिया नाइट का अपना अलग ही मजा होता है। रंग-बिरंगे कपड़े, चमकती ज्वेलरी, रोशनी से सजे पंडाल और डांस करते लोगों के बीच हर पल खास बन जाता है। ऐसे में हर कोई इन यादों को तस्वीरों और वीडियो में कैद करना चाहता है। लेकिन रात में फोटो खींचते समय कई बार तस्वीरें धुंधली आती हैं या कपड़ों की चमक ठीक से नजर नहीं आती। अगर आप भी इस नवरात्रि गरबा नाइट की शानदार तस्वीरें लेना चाहते हैं, तो कुछ आसान टिप्स आपकी मदद कर सकती हैं। फोन की सही सेटिंग से लेकर फोटो खींचने के अलग-अलग पोज तक, इन तरीकों से आप अपनी तस्वीरों को और बेहतर बना सकते हैं।

फोन की सेटिंग्स का रखें ध्यान

गरबा नाइट में कम रोशनी और तेजी से घूमते लोगों की वजह से फोटो खींचना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में कैमरे की कुछ सेटिंग्स का ध्यान रखना जरूरी है।

नाइट मोड का करें इस्तेमाल

अगर आप रात में दोस्तों के साथ फोटो लेना चाहते हैं, तो फोन के नाइट मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कम रोशनी में तस्वीर ज्यादा साफ आ सकती है। फोटो लेते समय फोन को कुछ सेकंड तक स्थिर रखें, ताकि तस्वीर धुंधली न हो।

रोशनी के हिसाब से सेट करें एक्सपोजर

कई बार गरबा पंडाल की तेज लाइट के कारण कपड़ों पर लगे मिरर वर्क और सीक्वेंस की चमक तस्वीर में ज्यादा दिखाई देने लगती है। इससे कपड़ों की डिटेल साफ नजर नहीं आती। ऐसी स्थिति में फोन की स्क्रीन पर सब्जेक्ट को चुनकर एक्सपोजर थोड़ा कम कर सकते हैं। इससे तेज रोशनी में भी तस्वीर बेहतर आ सकती है।

डांस करते समय बर्स्ट मोड अपनाएं

गरबा में घूमते हुए या डांडिया खेलते समय फोटो लेने के लिए बर्स्ट मोड काफी काम आ सकता है। इसमें कैमरा एक साथ कई तस्वीरें लेता है, जिनमें से आप सबसे अच्छी फोटो चुन सकते हैं। कोशिश करें कि डांस का मूवमेंट शुरू होते ही फोटो लेना शुरू कर दें।

स्लो मोशन वीडियो से कैद करें खास पल

गरबा और डांडिया के घूमने वाले स्टेप्स को स्लो मोशन वीडियो में रिकॉर्ड कर सकते हैं। इससे डांस के मूवमेंट और कपड़ों की डिजाइन खूबसूरती से नजर आती है। वीडियो बनाते समय फोन को ज्यादा हिलाने से बचें।

हर फोटो में फ्लैश का इस्तेमाल न करें

रात में फोटो लेते समय फोन का फ्लैश कई बार चेहरे और चमकदार कपड़ों पर तेज रोशनी डाल देता है। इससे तस्वीर का लुक खराब हो सकता है। इसके बजाय ऐसी जगह खड़े हों, जहां पंडाल या स्टेज की रोशनी चेहरे पर अच्छी तरह पड़ रही हो।

गरबा नाइट में इन पोज में खिंचवाएं फोटो

सिर्फ अच्छे कपड़े पहनना ही काफी नहीं है, फोटो खिंचवाते समय सही पोज भी तस्वीर को खास बना सकता है। गरबा नाइट में आप ये पोज ट्राई कर सकते हैं।

घूमते हुए लें फोटो

अगर आपने चनिया चोली या घाघरा पहना है, तो घूमते हुए फोटो खिंचवा सकती हैं। इस दौरान एक हाथ से आउटफिट का किनारा हल्का सा पकड़ें, ताकि कपड़ों का घेर तस्वीर में अच्छी तरह नजर आए। फोटो लेने वाले से कहें कि वह घूमने के दौरान लगातार कुछ तस्वीरें ले।

डांडिया खेलते हुए पोज दें

डांडिया स्टिक के साथ फोटो लेने के लिए डांस के बीच का कोई अच्छा मूवमेंट चुनें। दोस्तों के साथ स्टिक मिलाते हुए या डांस करते हुए तस्वीर खिंचवा सकते हैं।

दोस्तों के साथ ग्रुप फोटो लेना न भूलें

नवरात्रि की यादों को खास बनाने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ ग्रुप फोटो जरूर लें। सभी लोग एक ही दिशा में रोशनी की तरफ खड़े हों और कैमरे को स्थिर रखें। इससे तस्वीर में सभी के चेहरे साफ नजर आने की संभावना बढ़ जाती है।