अगर आप कन्या पूजन के लिए बच्चियों को फेस्टिव और क्यूट लुक देना चाहते हैं, तो हल्के वर्क वाला लहंगा-चोली या प्रिंटेड ट्रेडिशनल गाउन चुन सकते हैं। लाल, पीला, गुलाबी और नारंगी जैसे रंग नवरात्रि के मौके पर खूबसूरत लगते हैं। हल्का मिरर वर्क, बारीक कढ़ाई और छोटे बॉर्डर वाला आउटफिट उनके लुक को खास बना सकता है। ध्यान रखें कि कपड़े बहुत भारी न हों, ताकि बच्चियां आराम से बैठ सकें और पूजा में शामिल हो सकें।