लाइफस्टाइल

“धुरंधर” एक्टर रणवीर सिंह खाते हैं शिलाजीत, अश्वगंधा… मस्कुलर बॉडी के लिए और क्या करते हैं ये

Ranveer Singh Diet Plan : एक्टर रणवीर सिंह की "धुरंधर" फिल्म (Dhurandhar Film) वाले लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है। चलिए, जानते हैं कि रणवीर क्या खाकर मस्कुलर बॉडी बनाते हैं।

2 min read
Dec 04, 2025
रणवीर सिंह की फाइल फोटो | Photo- Ranveer Singh/ Instagram

Ranveer Singh Diet Plan : रणवीर सिंह की "धुरंधर" फिल्म (Dhurandhar movie Ranveer Singh) का लुक आपने देखा होगा। इस मूवी में भी उनकी मस्कुलर बॉडी सबका ध्यान खींच रही है। हालांकि, रणवीर हमेशा से ही खुद को फिट (Ranveer Singh Fitness) रखने का काम करते हैं। इस तरह की बॉडी के लिए वो शिलाजीत, अश्वगंधा जैसी कई हेल्दी चीजें खाते हैं। साथ ही करते हैं जिम में मेहनत तब जाकर डोले-शोले दिखते हैं। चलिए, रणवीर सिंह के डाइट व वर्कआउट प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये बातें एक्टर ने खुद बताई हैं।

ये भी पढ़ें

Abhishek Sharma Net worth : 32 गेंद पर 100 रन… गजब हैंडसम है ये क्रिकेटर, 7M फॉलोअर्स, करोड़ों की कार

"धुरंधर" में रणवीर का धांसू लुक (Dhurandhar movie Ranveer Singh Look)

फिल्म "धुरंधर" को लेकर काफी चर्चा चल रही है। एक्टर रणवीर सिंह का लुक काफी दमदार है। लंबे बाल और दाढ़ी के साथ रणवीर का मस्कुलर लुक कमाल का है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है। अक्सर रणवीर अपने लुक से फैंस का दिल जीतने का काम करते हैं।

Ranveer Singh Diet Plan : डाइट को लेकर सख्त रहते हैं रणवीर सिंह

केवल जिम जाने से बॉडी नहीं बनती है। ये बात लगभग हर जिम ट्रेनर कहता है। इसके साथ चाहिए एक सख्त डाइट प्लान, क्योंकि जब तक प्रोटीन या जरूरी पोषक तत्व आप लेंगे नहीं तब तक मसल्स बिल्ड कैसे होंगे। इसलिए तो रणवीर सिंह अपने लिए एक सख्त डाइट प्लान बना रखे हैं।

Photo - Ranveer Singh/ Instagram

प्रोटीन बेस्ड और लो कार्ब्स वाली डाइट

मुझसे कुछ भी पूछें- “Ask Me Anything” सेशन के दौरान रणवीर सिंह ने अपनी डाइट को लेकर एक यूजर को जवाब दिया था। उन्होंने बताया था कि वो प्रोटीन बेस्ड और लो कार्ब्स (protein-based, low-carb diet plan) वाली चीजों को खाना पसंद करते हैं। सफर में भी वो इस तरह की चीजों को खाने के लिए साथ लेकर चलते हैं।

नाश्ता में क्या खाते हैं रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने बताया कि वो नाश्ता में नट्स और ओट्स खाते हैं। इसके अलावा भी बताया कि वो चॉकलेट चिप्स, इम्यूनिटी शॉट्स, डिटॉक्स जूस, प्रोबायोटिक्स ड्रिंक्स, शिलाजीत, अश्वगंधा मिश्रित लड्डू आदि चीजों को खाते हैं। इससे वो खुद को स्वस्थ रख पाते हैं।

फिटनेस के मामले में भी धुरंधर हैं रणवीर

पर्दे पर तो रणवीर धुरंधर है ही, पर्सनल लाइफ में भी वो वैसे ही है। इसके लिए वो घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। यही सब वजह है कि रणवीर असल जिंदगी में पूरी तरह एक्टिव नजर आते हैं। वाकई उनका कोई जोड़ ही नहीं है।

ये भी पढ़ें

IPL Team Menu: नींबू पानी, चिकन-मटन, चावल… सुबह से रात तक देखिए क्या खाते हैं क्रिकेटर्स

Also Read
View All

अगली खबर