लाइफस्टाइल

Egg Vs Paneer: अंडा और पनीर में से प्रोटीन के लिए कौन है बेहतर? जानें डाइटीशियन की राय

Egg Vs Paneer Protein Comparison: शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अंडा और पनीर में से कौन बेहतर सोर्स है? आइए डाइटीशियन से जानते हैं।
2 min read
Jun 28, 2026
Complete Protein Sources In Hindi, Egg Or Paneer For Kids Nutrition
Egg Vs Paneer: किसमें ज्यादा प्रोटीन होता है? (representative image) image credit chatgpt

Anda Vs Paneer Which Is Better: पश्चिम बंगाल में स्कूल के मिड-डे मील से अंडे हटाए जाने की वजह से यह मुद्दा इन दिनों सुर्खियों में है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि आखिर प्रोटीन के लिए अंडा ज्यादा बेहतर है या पनीर। आइए आज की इस स्टोरी में डाइटीशियन से जानते हैं कि इस बारे में उनकी क्या राय है।

अंडा और पनीर में किसमें है ज्यादा प्रोटीन?

श्री गंगा राम अस्पताल (SGRH) के न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स विभाग में सीनियर डाइटीशियन के तौर पर कार्यरत डॉ. फरेहा शनम ने ANI से बात करते हुए बताया कि अंडे, पनीर, टोफू, स्प्राउट्स, मूंग दाल और दूसरी दालें सभी प्रोटीन के अच्छे सोर्स हैं। हालांकि अंडे और दूध से बने प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही और पनीर को बेहतर प्रोटीन सोर्स माना जाता है। क्योंकि इनमें शरीर के लिए जरूरी 9 Essential Amino Acids मौजूद होते हैं। इसी कारण इन्हें Complete Protein कहा जाता है।

दालें और स्प्राउट्स क्यों माने जाते हैं अलग?

दालें, स्प्राउट्स, मूंग और चने जैसे प्लांट बेस्ड फूड्स में भी प्रोटीन होता है, लेकिन इनमें हमेशा जरूरी सभी 9 Essential Amino Acids नहीं होते। इसलिए इन्हें अपने आप में Complete Protein नहीं माना जाता।

क्या अंडे की जगह पनीर दिया जा सकता है?

डॉ. शनम के मुताबिक, अंडे को पनीर से रिप्लेस करने में कोई परेशानी नहीं है। पनीर भी प्रोटीन का अच्छा सोर्स है और इसमें कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। वहीं दालों में प्रोटीन के साथ ही फाइबर भरपूर होता है। इसलिए पोषण के लिहाज से पनीर भी दिया जा सकता है।

क्या है एक्सपर्ट की राय?

डॉ. शनम के अनुसार, बच्चों के लिए अंडा खाना भी पनीर, स्प्राउट्स या सोया की तुलना में आसान होता है। वहीं अंडे में प्रोटीन के साथ-साथ Vitamin D, Vitamin B12 और Choline भी मौजूद होते हैं। ये ऐसे पोषक तत्व हैं जो दालों में नहीं मिलते और डेयरी प्रोडक्ट्स में भी इनकी मात्रा सीमित हो सकती है। ऐसे में अगर प्रोटीन की क्वालिटी, पोषण और कीमत तीनों बातों को एक साथ देखा जाए, तो अंडा एक बेहतरीन और किफायती विकल्प माना जाता है। इसलिए प्रोटीन के अच्छे और सस्ते सोर्स में अंडे को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है।

Published on:
28 Jun 2026 01:32 pm