लाइफस्टाइल

Fat Burning Exercise : बिना दौड़े करें फैट बर्न, इन एक्सरसाइज से मिलते हैं बेहतर रिजल्ट

Fat Burning Exercise : पेट की चर्बी कम करना अब होगा आसान। जानें 4 ऐसी आसान एक्सरसाइज जिन्हें आप घर पर बिना किसी उपकरण के कर सकते हैं और सिर्फ 21 दिन में बेली फैट घटा सकते हैं।

2 min read
Oct 04, 2025
Fat Burning Exercise (photo- gemini ai)

Fat Burning Exercise : पेट की चर्बी सबसे जिद्दी मानी जाती है। एक बार यदि यह जमा हो जाए, तो इसे कम करना बेहद मुश्किल हो जाता है। कई लोग वेट लॉस कर लेते हैं, लेकिन पेट का फैट वैसे का वैसा ही रहता है। इसके लिए घंटों जिम जाना, दौड़ना या भारी-भरकम वर्कआउट करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए, सिर्फ 21 दिन में बेली फैट कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए कुछ आसान एक्सरसाइज मौजूद हैं। इन वर्कआउट को आप घर पर बिना किसी उपकरण के कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

5 Minute Workout Benefits : सिर्फ 5 मिनट की ये एक्सरसाइज देगी तंदुरुस्त शरीर और दिमाग

हाई नी क्लैप्स (High Knee Claps)

TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह एक्सरसाइज पेट की चर्बी घटाने में बेहद असरदार है। इसमें आपको बारी-बारी से अपने घुटनों को छाती तक उठाना होता है और उठाते समय पैर के नीचे ताली बजानी होती है। यह एक्सरसाइज कोर मसल्स को एक्टिव करती है और पेट के निचले हिस्से की चर्बी को कम करने में मदद करती है। इसमें न दौड़ना पड़ता है और न ही कूदना, इसलिए जो लोग जॉइंट्स या पीठ की समस्या से परेशान हैं, वे भी इसे कर सकते हैं। इसे रोजाना 50 बार दोहराएं।

स्टैंडिंग साइड क्रंच (Standing Side Crunch)

यह एक्सरसाइज खासतौर पर कमर और साइड फैट यानी लव हैंडल्स को कम करने में फायदेमंद है। सीधे खड़े होकर दाहिने हाथ की कोहनी को दाहिने घुटने से और फिर बाईं कोहनी को बाएं घुटने से मिलाना होता है। हर बार शरीर को हल्का मोड़ना पड़ता है, जिससे ओब्लिक मसल्स पर सीधा असर होता है। अगर इसे नियमित रूप से करें, तो कमर पतली और टोन दिखने लगती है। रोजाना 25-25 बार दोनों साइड से करें, यानी कुल 50 रेप्स।

क्रॉस क्रंच (Cross Crunch)

क्रॉस क्रंच पेट की ऊपरी और निचली चर्बी दोनों को कम करने में मदद करता है। इसमें खड़े होकर या जमीन पर लेटकर दाहिनी कोहनी को बाएं घुटने और बाईं कोहनी को दाहिने घुटने से मिलाना होता है। यह ट्विस्टिंग मूवमेंट शरीर की साइड मसल्स को भी टोन करता है और कोर को मजबूत बनाता है। इसे रोजाना 50 बार करना फायदेमंद है।

नॉर्मल हाई नी (Normal High Knees)

यह सबसे आसान और लाइट एक्सरसाइज है, जिसे हर उम्र का व्यक्ति कर सकता है। इसमें एक जगह खड़े होकर घुटनों को बारी-बारी ऊपर उठाना होता है। यह हार्ट रेट को बढ़ाता है और फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेज करता है। साथ ही, यह पैरों और निचले हिस्से को टोन करने में मदद करता है। इसे भी रोज 50 बार दोहराएं।

ये भी पढ़ें

Anti Aging Exercise : 30–40 की उम्र में भी जवान दिखना है? बस ये 7 एक्सरसाइज करें

Also Read
View All

अगली खबर