लाइफस्टाइल

Fennel Seeds: खाने के बाद सौंफ क्यों चबाना चाहिए? जानिए इसके फायदे और नुकसान

Fennel Seeds: खाने के बाद सौंफ क्यों चबाते हैं? जानिए इसके फायदे जैसे पाचन में मदद, मुंह की बदबू दूर करना और इससे होने वाले छोटे-छोटे नुकसान भी।

2 min read
May 19, 2025
Fennel Seeds

Fennel Seeds: खाना खाने के बाद सौंफ चबाना एक पुरानी आदत है जिसे आज भी कई लोग निभाते हैं। शादी-ब्याह हो या रेस्टोरेंट अक्सर बिल के साथ सौंफ और मिश्री मिलती है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि इसे खाने की वजह क्या है? सौंफ ना सिर्फ स्वाद बढ़ाती है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। हालांकि इसे जरूरत से ज्यादा खाया जाए तो नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं, सौंफ के फायदे और नुकसान।

1. पाचन और मुंह की सफाई

    सौंफ खाने के बाद चबाने से सबसे बड़ा फायदा होता है पाचन में। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो पेट की गैस, भारीपन और अपच को दूर करने में मदद करते हैं। खाना ठीक से पचता है और पेट हल्का महसूस होता है। साथ ही यह सौंफ मुंह की बदबू दूर करती है। इसके अंदर मौजूद तेल मुंह को ताजगी देते हैं। अगर आपने प्याज-लहसुन खाया है तो सौंफ से उसका स्वाद भी हट जाता है। इसीलिए रेस्टोरेंट में लोग सौंफ जरूर चबाते हैं।

    2. कितनी सौंफ खाना ठीक है?

      खाना खाने के बाद आधा या एक चम्मच सौंफ चबाना काफी होता है। इसे आप मिश्री के साथ भी खा सकते हैं, जिससे स्वाद और भी अच्छा लगेगा और पाचन में भी मदद मिलेगी। दिन में दो बार, दोपहर और रात के खाने के बाद सौंफ लेना सही माना जाता है। इससे भूख भी सही रहती है और गैस या जलन की शिकायत कम होती है। गर्मियों में सौंफ शरीर को ठंडक भी देती है।

      3. ज्यादा सौंफ खाने से क्या होता है नुकसान?

        हर चीज अगर ज्यादा खाई जाए तो नुकसान करती है वैसे ही सौंफ भी। बहुत ज्यादा सौंफ खाने से शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ सकता है। कुछ लोगों को इससे एलर्जी भी हो सकती है, जैसे पेट में दर्द, उलटी या गले में खराश। अगर आपको पहले से कोई दिक्कत है या आप गर्भवती हैं तो सौंफ खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

        Also Read
        View All

        अगली खबर