सौंफ की तासीर ठंडी होती है और इसके बीजों में ऐसे पाचन एंजाइम्स पाए जाते हैं जो डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाते हैं। अगर आप सौंफ को रातभर पानी में भिगोकर सुबह उसका सेवन करें, तो यह गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसके अलावा, यह पेट की सूजन को भी कम करने में मदद करता है।