जीरे में एक चीज होती है जिसका नाम है 'थाइमोल', इसी की वजह से जीरे का स्वाद थोड़ा अलग सा लगता है। ये थाइमोल हमारे पेट में पैंक्रियाज नाम की ग्रंथि को एंजाइम बनाने के लिए उकसाता है, जिससे खाना अच्छे से पचता है। तो चलिए, जानते हैं आहार विशेषज्ञ और पोषण विशेषज्ञ मेधावी गौतम से जीरा और नींबू मिला पानी पीने के क्या-क्या फायदे हैं।