अजवाइन में एंटीऑक्सिडेंट्स भी पाए जाते हैं जो त्वचा की समस्याओं जैसे की झुर्रियां, दाग-धब्बे और सूखापन को दूर करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से अजवाइन का पानी पीने से त्वचा अंदर से हाइड्रेट रहती है और चमकती है। साथ ही यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को निकालने में भी सहायक होता है, जिससे आपकी स्किन स्वस्थ दिखती है।