लौंग में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, आयरन, फाइबर और कैल्शियम पाया जाता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी काफी होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। लौंग का पानी पीने से शरीर के टॉक्सिक एलिमेंट्स बाहर निकल जाते हैं, जिससे त्वचा और बालों की सेहत में काफी सुधार आता है। इसके अलावा लौंग एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण संक्रमण से बचाते हैं।