लाइफस्टाइल

Fitness Tips: 40 की उम्र के बाद भी रहना है फिट? आज ही बदलें अपनी ये 5 आदतें

40 Ki Umar Me Fit Kaise Rahe:आज के इस लेख में हम सेहत से जुड़ी 5 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप रोजाना फॉलो करते हैं तो आप उम्र बढ़ने के साथ भी फिट और हेल्दी बने रह सकते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

3 min read
Apr 10, 2026
Fitness Tips| image credit gemini

Fitness Tips: आज के समय में लोग फिटनेस फ्रीक होने के साथ-साथ, बढ़ती उम्र में फिट और हेल्दी दिखने के लिए अपना बहुत ध्यान रख रहे हैं। पहले के समय में जहां 30 से 40 की उम्र में लोग अपनी सेहत पर ज्यादा गौर नहीं करते थे, वहीं अब इस उम्र के लोग फिटनेस को लेकर काफी सीरियस हो गए हैं। अब लोग सिर्फ पतला दिखने के लिए नहीं, बल्कि इसलिए मेहनत कर रहे हैं ताकि जब वे 60 या 70 साल के हों, तब भी अपने पैरों पर खड़े रहें और एक्टिव रहें। इसीलिए आज के इस लेख में हम सेहत से जुड़ी 5 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप रोजाना फॉलो करते हैं तो आप उम्र बढ़ने के साथ भी फिट और हेल्दी बने रह सकते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये भी पढ़ें

Best Time To Workout: जिम के लिए कौन सा टाइम बेस्ट है मॉर्निंग या इवनिंग?

मसल्स को मजबूत बनाना (Strength Training)


पहले के समय में फिट रहने के लिए लोग सिर्फ टहलना या दौड़ना पसंद करते थे, लेकिन अब लोग सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं हैं। 35-40 की उम्र के लोग अब जिम जाकर वजन उठाना (Weight Lifting) शुरू कर रहे हैं। असल में, इस उम्र के बाद शरीर की मांसपेशियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। लोग समझ गए हैं कि अगर बुढ़ापे में घुटनों के दर्द से बचना है और कमर सीधी रखनी है, तो मसल्स बनाना बहुत जरूरी है। इसीलिए अब स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का क्रेज काफी बढ़ गया है।

सही डाइट (Right Diet)


अब वो जमाना गया जब लोग कुछ भी खा लेते थे। इस उम्र के लोग अब अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर का खास ख्याल रख रहे हैं। चीनी और बहुत ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन करने से परहेज करते है। इसके साथ ही अब लोग सप्लीमेंट्स और विटामिन्स के बारे में काफी जागरूक हो गए हैं और कोशिश कर रहे हैं कि वजन कंट्रोल में रहे, ताकि आगे चलकर डायबिटीज या बीपी जैसी बीमारियां परेशान न करें।

स्ट्रेस को मैनेज करना (Stress Management)


30 के बाद ऑफिस और घर की जिम्मेदारियां बहुत बढ़ जाती हैं, जिससे तनाव होना आम बात है। यही तनाव आगे चलकर आपकी हेल्थ से जुड़ी कई तरह की परेशानियों की वजह बन सकता है। इसलिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। इसके साथ ही स्ट्रेस कम करने के लिए लोग योग, मेडिटेशन या हफ्ते में एक-दो दिन प्रकृति के करीब समय बिताने को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना रहे हैं। इससे आपको आगे चलकर स्ट्रेस से जुड़ी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

शरीर का लचीलापन (Flexibility)


फिट रहने के लिए सिर्फ बॉडी बनाना ही काफी नहीं है, शरीर का लचीला होना भी बहुत जरूरी है। इसलिए जिम जाने के साथ-साथ स्ट्रेचिंग और योगासन पर भी ध्यान दें। इससे उम्र बढ़ने पर शरीर में जकड़न नहीं होगी, जिससे आप बुढ़ापे में भी बिना किसी दर्द के नीचे झुक सकेंगे, बैठ सकेंगे और अपनी रोजमर्रा की चीजें खुद कर सकेंगे।

रेगुलर हेल्थ चेकअप (Prevention)


किसी भी उम्र में हेल्दी और फिट रहने के लिए हेल्थ चेकअप बेहद जरूरी होता है। अगर आप उम्र बढ़ने के साथ भी तंदुरुस्त रहना चाहते हैं और बार-बार बीमार नहीं पड़ना चाहते, तो समय-समय पर बॉडी चेकअप जरूर करवाएं। अगर कोई छोटी समस्या आज पता चल जाए, तो उसे कल बड़ी बीमारी बनने से रोका जा सकता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

ये भी पढ़ें

Protein Intake Per Day: बढ़ती उम्र में कम नहीं, ज्यादा चाहिए प्रोटीन! जानिए कितनी होनी चाहिए इसकी सही मात्रा

Published on:
10 Apr 2026 03:37 pm
Also Read
View All