
Bollywood Best Friends: बॉलीवुड में दोस्ती बनने और टूटने की खबरें अक्सर सुर्खियां बनती रहती हैं। लेकिन इंडस्ट्री में कुछ ऐसी दोस्तियां भी हैं, जो समय के साथ और मजबूत हुई हैं और आज भी लोगों के बीच मिसाल मानी जाती हैं। इन सितारों की बॉन्डिंग सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है। फ्रेंडशिप डे 2026 के मौके पर आइए जानते हैं बॉलीवुड की 5 ऐसी चर्चित फ्रेंडशिप के बारे में, जो सालों पुरानी होने के बाद भी आज तक कायम हैं।
बॉलीवुड की सबसे चर्चित गर्ल गैंग की बात हो तो मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा का नाम सबसे पहले आता है। इनकी दोस्ती सालों पुरानी है। यह गर्ल गैंग अक्सर परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाते और खास मौके सेलिब्रेट करते नजर आती है।
कपूर गर्ल गैंग के बाद सुहाना खान, अनन्या पांडे, नव्या नवेली नंदा और शनाया कपूर की दोस्ती बॉलीवुड की सबसे चर्चित फ्रेंडशिप्स में से एक मानी जाती है। चारों बचपन से एक-दूसरे के साथ बड़ी हुई हैं और उनकी बॉन्डिंग आज भी पहले जैसी मजबूत है। अक्सर ये एक-दूसरे के साथ वेकेशन, बर्थडे सेलिब्रेशन और फैमिली फंक्शन्स में नजर आती हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी चारों एक-दूसरे को खुलकर सपोर्ट करती हैं।
करण जौहर, शाहरुख खान और काजोल की दोस्ती कई दशक पुरानी है। तीनों ने साथ में कई यादगार फिल्मों का सफर तय किया। हालांकि एक समय इनके रिश्तों में दूरियां भी आईं, लेकिन वक्त के साथ उन्होंने अपने मतभेद भुलाकर दोस्ती को फिर से मजबूत किया। यही वजह है कि इनकी दोस्ती आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है।
फराह खान और करण जौहर की दोस्ती काफी पुरानी है। आज भी दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ मजेदार वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। उनकी हल्की-फुल्की नोकझोंक और मजबूत बॉन्डिंग फैंस को भी पसंद आती है।
रणबीर कपूर और निर्देशक अयान मुखर्जी की दोस्ती सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है। दोनों अक्सर साथ में समय बिताते नजर आते हैं। उनकी आपसी समझ और भरोसा उनकी फिल्मों में भी देखने को मिलता है।