
Healthy No Oil Recipes: FSSAI India अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर 'ड्रॉप द ऑयल चैलेंज' (Drop the Oil Challenge) करवा रही है। इस प्रतियोगिता में बिना तेल के स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की रेसिपी वीडियो MyGov पोर्टल पर अपलोड करना है, जिसके बाद आकर्षक इनाम मिल सकते हैं। सरकार की इस अनूठी पहल का उद्देश्य खान-पान की स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देना है। इसलिए, प्रतियोगिता का ध्यान रखते हुए आज की स्टोरी में हम 5 बिना तेल के बनने वाली रेसिपी फेमस शेफ द्वारा शेयर करने जा रहे हैं, जिन्हें आप कॉम्पिटिशन के साथ ही हेल्दी रहने के लिए भी बना सकते हैं।
शेफ और कंटेंट क्रिएटर संज्योत कीर (Sanjyot Keer) द्वारा शेयर ड्रमस्टिक सूप (जिसे सहजन या मोरिंगा सूप भी कहा जाता है) बना सकते हैं। यह एक पौष्टिक, विटामिन और आयरन से भरपूर शाकाहारी सूप है।
राजमा के साथ चावल खाना लगभग सभी लोगों को पसंद होता है, लेकिन राजमा में तेल के इस्तेमाल के चलते फिटनेस फ्रीक लोग इसे खाने से परहेज करते हैं। ऐसे में आप सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर द्वारा शेयर बिना तेल के पंजाबी राजमा की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।
बिरयानी का नाम सुनते ही अक्सर घी, तेल और मसालों का इस्तेमाल करके चावल से बनी टेस्टी डिश याद आती है। जिसके चलते डाइट पर रहने वाले या जिनको किसी स्वास्थ्य समस्या के चलते कम तेल और घी का खाना खाने के लिए डॉक्टर ने बोला है, वे लोग इसे खाने से परहेज करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन्हीं लोगों में शामिल हैं, तो आप शेफ कुणाल कपूर की नो-ऑयल बिरयानी बना सकते हैं।
आज के समय में फास्ट फूड अनहेल्दी होने के चलते लोग इन्हें खाने से परहेज करते हैं, लेकिन अगर आप फास्ट फूड को भी सही तरीके से बनाएं, तो यह हेल्दी हो सकता है। अगर आपको मेयोनिज से बनने वाली सैंडविच, बर्गर या कोई भी चीज पसंद है, तो आप तेल से बनी मेयोनिज के बदले शेफ कुणाल कपूर द्वारा शेयर की गई मेयोनिज की रेसिपी फॉलो कर इसे घर पर ही बना सकते हैं।
अक्सर लोगों को लगता है कि बिना तेल के सब्जी अच्छी नहीं होती है, लेकिन शेफ भरत वाधवा (Bharat Wadhwa) द्वारा शेयर पालक की यह टेस्टी सब्जी बनाने के बाद आपकी राय बदल सकती है। यह सब्जी आसानी से बनने के साथ ही उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो ज्यादा तेल में बनी चीजों को खाने से परहेज करते हैं।