लाइफस्टाइल

Garlic Benefits: खाली पेट लहसुन खाने से सेहत को मिलता है कई बड़े लाभ, जानिए खाने का सही तरीका

Garlic Benefits: खाली पेट लहसुन खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। जानिए रोज सुबह इसे सही तरीके से खाने का असरदार तरीका और इसके फायदे के बारें में।

2 min read
May 23, 2025
Garlic Benefits: खाली पेट लहसुन खाने के फायदे (फोटो क्रेडिट-pinterest)

Garlic Benefits: सुबह उठते ही कुछ लोग गर्म पानी पीते हैं तो कुछ नींबू-शहद लेते हैं, लेकिन अगर आप अपनी सेहत को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो खाली पेट लहसुन खाना एक अच्छा तरीका हो सकता है। लहसुन का इस्तेमाल आमतौर पर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है लेकिन आयुर्वेद में इसे एक प्राकृतिक औषधि माना गया है। अगर आप लहसुन को सुबह खाली पेट खाते हैं तो यह शरीर को कई तरह के फायदे दे सकता है। आइए जानें खाली पेट लहसुन खाने के फायदे (Garlic Benefits) और इसे खाने का सही तरीका।

लहसुन से इम्युनिटी मजबूत होती है

सुबह खाली पेट लहसुन खाने से शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं जो सर्दी-जुकाम जैसी छोटी बीमारियों से बचाते हैं। नियमित सेवन से मौसम बदलने पर होने वाली समस्याएं भी कम हो सकती हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल में

लहसुन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें एक खास तत्व ‘एलिसिन’ होता है जो ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में मदद करता है। सुबह खाली पेट 1-2 कलियां खाने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और दिल को भी फायदा मिलता है।

पाचन सही रहता है

लहसुन का सेवन पेट के लिए भी फायदेमंद है। यह पाचन शक्ति को मजबूत करता है और गैस, कब्ज जैसी समस्याओं को कम करता है। जो लोग रोज सुबह लहसुन खाते हैं, उनका पेट ज्यादा साफ रहता है और भारीपन महसूस नहीं होता।

दिल की सेहत के लिए अच्छा है

लहसुन कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा घटता है। यह खून को पतला करता है जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचाव होता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है

लहसुन शरीर को अंदर से साफ करता है। यह लिवर और किडनी को ठीक से काम करने में मदद करता है और शरीर में जमा खराब तत्वों को बाहर निकालता है। इससे त्वचा भी साफ और हेल्दी नजर आती है।

कैसे खाएं लहसुन?

लहसुन खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप सुबह खाली पेट 1-2 कच्ची लहसुन की कलियां पानी के साथ निगल लें या चबाकर खाएं। चबाने से इसके पोषक तत्व अच्छे से रिलीज होते हैं। अगर इसका स्वाद ज्यादा तेज लगे तो इसे शहद के साथ लिया जा सकता है। ध्यान रहे कि लहसुन को गर्म पानी के साथ न लें और अत्यधिक मात्रा में नहीं खाएं वरना पेट में जलन या उल्टी जैसी परेशानी हो सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर