
Gen Z Social Media Slang Gestures:आज के समय में सोशल मीडिया पर Gen Z (आज की युवा पीढ़ी) अपनी बातें कहने के लिए अलग-अलग शब्दों का इस्तेमाल करने के साथ ही इशारों से भी अपनी भावनाएं जाहिर करने के नए-नए तरीके अपनाते हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) में Gen Z के ऐसे ही वायरल रील्स देखने के बाद ज्यादातर लोगों को उनके इशारे समझ में नहीं आ रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इंटरनेट पर सबसे ज्यादा वायरल होने वाले Gen Z के 5 सबसे लोकप्रिय साइन और उनके इस्तेमाल के बारे में-
इंस्टाग्राम पर यह स्टाइल बहुत ट्रेंड में है, जिसमें लोग बात करते वक्त या वीडियो बनाते समय अपने दोनों हाथों की पहली उंगलियों (तर्जनी) को आपस में टच करके रखते हैं। Gen Z इसका इस्तेमाल तब करते हैं जब उन्हें थोड़ा मासूम दिखना होता है, किसी बात पर झिझक या शर्माने वाला रिएक्शन देना होता है, या फिर कोई बात थोड़ी हिचकिचाहट के साथ कहनी होती है।
इस साइन में अंगूठे और तर्जनी उंगली को क्रॉस करके एक छोटा सा दिल बनाया जाता है। Gen Z इसका इस्तेमाल प्यार जताने, किसी का शुक्रिया अदा करने या अपनी तस्वीरों में क्यूट दिखने के लिए करते हैं।
जब Gen Z इंस्टाग्राम पर अपने पहने हुए कपड़ों (Outfit) को दिखाने के लिए वीडियो बनाते हैं, तो वे कैमरे के सामने बेहद एनर्जेटिक और मस्ती भरे अंदाज में पोज देते हैं। इस खास पोज में लोग कैमरे के सामने गोल-गोल घूमते हैं, एक पैर को हवा में थोड़ा मोड़कर या उठाकर रखते हैं, दूसरे पैर पर बैलेंस बनाते हैं, और कभी-कभी अपने हाथों या उंगलियों को ठुड्डी (चिन) के पास रखकर एक क्यूट सा एक्सप्रेशन भी देते हैं। इसे फिट चेक साइन कहते हैं।
इस ट्रेंड में लोग अपने अंगूठे (Thumb) और बीच वाली उंगली (Middle Finger) या तर्जनी उंगली को आपस में बार-बार टैप करते हैं (हल्का सा चुटकी या ताली जैसा इशारा करते हैं)। यह इशारा अक्सर तब किया जाता है जब कोई किसी की चालाकी, किसी छिपी हुई सच्चाई या किसी बात को बिल्कुल सटीक पकड़ लेता है।
कैमरा सामने आते ही हाथ से 'V' का निशान बनाना Gen Z का फेवरेट स्टाइल है। फोटो क्लिक करवानी हो या किसी वीडियो में कूल दिखना हो, इस साइन का इस्तेमाल किया जाता है। आज के युवा इसे थोड़े अलग और कैजुअल एंगल से कैमरे के सामने दिखाते हैं ताकि एक पॉजिटिव वाइब आए।