लाइफस्टाइल

Google Maps: बच्चा कोचिंग या कॉलेज पहुंचा या नहीं? गूगल मैप में एक सेटिंग करने से मिलेगी जानकारी

Google Maps Location Sharing: कोचिंग या कॉलेज जाने के बाद अगर आपका बच्चा फोन या मैसेज का जवाब नहीं देता और आप परेशान हो जाते हैं, तो यहां बताई गई एक सेटिंग करके आप पता लगा सकते हैं कि वह पहुंचा है या नहीं।
2 min read
Jul 16, 2026
Google Maps Arrival Notification, Google Maps Departure Notification
गूगल मैप Location Alert Notification (representative image) image credit chatgpt

Google Maps Location Alert: अगर बच्चे के कोचिंग या कॉलेज जाने के बाद आप बार-बार "पहुंच गए या नहीं?" पूछने के लिए कॉल या मैसेज करते हैं, तो Google Maps का एक फीचर आपके काम आ सकता है। इस फीचर की मदद से आप अपने बच्चे या किसी भी फैमिली मेंबर के कॉलेज, कोचिंग या घर पहुंचने की जानकारी बिना कॉल या मैसेज किए पा सकते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको कोई एक्स्ट्रा ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है। बस Google Maps में Location Sharing फीचर का इस्तेमाल करना होगा।

Android और iPhone दोनों यूजर्स उठा सकते हैं लाभ

Google Maps में Location Sharing फीचर Android और iPhone दोनों में उपलब्ध है। इसके लिए सबसे पहले Google Maps खोलें और प्रोफाइल फोटो पर टैप करें। इसके बाद Location Sharing ऑप्शन पर जाएं और जिस फैमिली मेंबर या व्यक्ति की लोकेशन देखनी है, उसकी लोकेशन का लिंक आप अपने WhatsApp, ईमेल या किसी दूसरे तरीके से अपने पास भेजें।

कॉलेज या कोचिंग पहुंचते ही मिलेगा Notification

लोकेशन शेयर करने के बाद अपने फोन में Location Sharing एक्सेप्ट करने के बाद Google Maps में उस जगह, जैसे ऑफिस, कॉलेज या घर की लोकेशन चुनकर Arrival या Departure Notification सेट करें। इसके बाद जैसे ही आपका बच्चा उस जगह पर पहुंचेगा या वहां से निकलेगा, आपके फोन पर तुरंत नोटिफिकेशन मिल जाएगा। हालांकि, इसके लिए दोनों लोगों के फोन में Google Maps की नोटिफिकेशन ऑन होना जरूरी है।

इन लोगों के लिए है फायदेमंद

यह फीचर बच्चों, स्टूडेंट्स के साथ ही लेट नाइट ट्रैवल करने वालों, महिलाओं और कैब या लंबी यात्रा करने वाले लोगों के लिए काफी मददगार हो सकता है। इससे बार-बार कॉल या मैसेज करने की जरूरत कम हो जाती है और फैमिली को भी उनकी यात्रा की जानकारी आसानी से मिल जाती है।

इन बातों का रखें ध्यान

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए दोनों लोगों के फोन में Google Maps होना चाहिए और लोकेशन परमिशन ऑन होनी चाहिए। साथ ही इंटरनेट कनेक्शन भी जरूरी है। प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए लोकेशन सिर्फ भरोसेमंद लोगों के साथ ही शेयर करें।

Updated on:
16 Jul 2026 03:51 pm
Published on:
16 Jul 2026 03:51 pm