लाइफस्टाइल

क्या ग्रीन टी पीने से हो सकता है हार्ट को फायदा, कौन सी ग्रीन टी है बेस्ट, जानें यहां

Green tea and heart health : टी लवर्स, खासकर ग्रीन टी लवर्स को यह जान कर ख़ुशी होगी की ग्रीन टी (Green tea) पीने से ना सिर्फ उनका स्ट्रेस कम होता है बल्कि उनका हार्ट भी हेल्दी (Healthy heart) रह सकता है। स्टडीज में पाया गया है की ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन (Catechins) हेल्थ के लिए फायदेमंद है और इसके सेवन से हृदय स्वास्थ्य (Cardiovascular health) पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है। इस आर्टिकल में जानिए ग्रीन टी के अन्य गुण और साथ ही जानिए इंडिया की कुछ पॉपुलर ग्रीन टी के बारे में।

3 min read
Power of green tea for heart health

Heart health benefits of green tea : कई क्लीनिकल और एक्सपेरिमेंटल स्टडीज से पता चलता है की ग्रीन टी और हार्ट हेल्थ का एक पॉजिटिव रिश्ता है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ में पब्लिश्ड एक आर्टिकल के अनुसार कैटेचिन (Catechins), जो की अक्सर मेडिसिनल प्लांट्स, जैसे की ग्रीन टी, में पाया जाता है एक मुख्य पॉलीफेनोलिक कंपाउंड है। स्टडीज में बताया गया है की कैटेचिन्स -रिच फूड्स कई क्रोनिक डिजीज के ट्रीटमेंट मैं काम आता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेटिव, एंटी-हाइपरटेंसिव, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-प्रोलाइफरेटिव, एंटी-थ्रोम्बोजेनिक और लिपिड कम करने वाले कई गुण है। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कार्डियोवास्कुलर सिस्टम में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करने में मदद कर सकते है। गौरतलब है ग्रीन टी के हृदय स्वास्थ्य के लिए संभावित लाभ हो सकते हैं, लेकिन यह हेल्दी लाइफस्टाइल या मेडिकल हेल्प का विकल्प नहीं है। केवल ग्रीन टी के सेवन से ही हार्ट हेल्थ सही नहीं रहेगी इसके लिए हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज और जरूरत पड़ने पर मेडिकल हेल्प लेना अनिवार्य है।


Assam Green Tea
: चाय के उत्पादन में असम का नाम बहुत पॉपुलर है। हम सभी ने असम ग्रीन टी का नाम सुना है। यह ते अपने अनोखे फ्लेवर और इसमें मौजूद कैटेचिन के लिए जानी जाती है। इसमें पाए जाने वाले कैटेचिन, एंटीऑक्सीडेंट, हमारे हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी माने जाते हैं।

Darjeeling Green Tea : दार्जिलिंग भी ग्रीन टी के लिए मशहूर है। यहां की चाय को हाई क्वालिटी माना जाता है। रिच खुशबू और फ्लेवर के साथ ही असम टी की तरह ही यह भी एंटीऑक्सीडेंट, विशेष रूप से कैटेचिन, से भरपूर होती है। इसलिए यह हृदय संबंधी लाभ के लिए भी जानी जाती हैं।

यह भी पढ़ें : क्या आपको रहता है हेडेक? 5 ऐसे कारण जो माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं


Kangra Green Tea : कश्मीर के कावा से ज़्यादा दूर नहीं है कांगड़ा टी। हिमाचल प्रदेश स्थित कांगड़ा अपने चाय कांगड़ा ग्रीन टी के लिए प्रसिद्द है। रिच एंटीऑक्सीडेंट्स, कैटेचिन और फ्लेवोनोइड्स सहित एक अनोखे मीठे स्वाद के लिए जानी जाती है यहां की चाय। साथ ही हिमाचल प्रदेश की काँगड़ा पर्ल ग्रीन टी भी इन्हीं कारणों से फेमस है।

Nilgiri Green Tea : ईस्ट और नॉर्थ के बाद बारी आती है भारत के साउथ के पहाड़ी क्षेत्र नीलगिरी की। नीलगिरी भी फेमस है अपने चाय बागानों के लिए। नीलगिरी ग्रीन टी भी असम टी की ही तरह अपने स्ट्रांग फ्लेवर और एंटीऑक्सीडेंट के लिए प्रचलित हैं। यह ग्रीन टी भी विशेष रूप से कैटेचिन से भरपूर होती है और हृदय संबंधी स्वास्थ्य लाभों से जुड़ी हुई हैं।

Munnar Green Tea : साउथ के केरल का जाना माना हिल स्टेशन है मुन्नार। यहां के चाय के बागान भी अपनी क्वालिटी और फ्लेवर के लिए जाने जाते हैं। मुन्नार ग्रीन टी में एक अद्भुत स्वाद है। इसके साथ यह एंटीऑक्सीडेंट्स में हाई है, विशेष रूप से कैटेचिन, जो उनके हार्ट हेल्थ के लिए जाना जाता है। यहां दिए गए कुछ ग्रीन टी के बागान के अलावा मणिपुर, बिहार, सिक्किम, नागालैंड भी अपने चाय के बागानों के लिए पॉपुलर हैं।

यह भी पढ़ें : क्या आपके पेट का स्वास्थ्य आपके मेन्टल हेल्थ को प्रभावित करता है? जानिये यहां

Updated on:
13 Apr 2023 11:06 am
Published on:
13 Apr 2023 10:59 am
Also Read
View All