लाइफस्टाइल

हेयर कलर के बाद बालों को रूखा और बेजान होने से बचाने के लिए फॉलो करें ये 10 टिप्स

Hair Color Care Tips: हेयर कलर के बाद बालों का रंग जल्दी फीका पड़ जाता है या बाल रूखे हो जाते हैं, तो उन्हें हेल्दी और शाइनी बनाए रखने के लिए शैम्पू, कंडीशनर, हेयर मास्क और धूप से बचाव के साथ किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।
3 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 11:10 AM IST
Hair Color Care Tips
Color Hair के लिए Hair Care Tips (Representative Image) Image Credit Magnific

Hair Care Tips: हेयर कलर करवाने के कुछ दिनों तक तो बाल अच्छे दिखते हैं, लेकिन एक-दो हफ्ते बाद रंग हल्का पड़ने लगता है, बाल रूखे लगते हैं और कंघी करने पर ज्यादा टूटने लगते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोगों को कलर की क्वालिटी खराब लगने लगती है, जबकि इसके पीछे की वजह कलर किए हुए बालों की सही देखभाल न करना भी हो सकती है। आइए जानते हैं कि कलर किए हुए बालों की देखभाल के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

हेयर वॉश न करें

हेयर कलर करवाने के तुरंत बाद बाल धोने से बचें। कलर को बालों में सेट होने में समय लगता है।इसलिए ज्यादातर हेयर स्टाइलिस्ट 48 से 72 घंटे रुकने की सलाह देते हैं। इस बीच अगर बाल ज्यादा चिपचिपे लगें तो ड्राई शैम्पू इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें।

बालों की जरूरत के अनुसार शैम्पू चुनें

रोज शैम्पू करने से कलर तेजी से उतरता है। इसलिए कोशिश करें कि हफ्ते में दो-तीन बार से ज्यादा न धोएं। शैम्पू लेते वक्त पैक पर "कलर सेफ" या "सल्फेट फ्री" लिखा चेक करें।

गुनगुने पानी से धोएं बाल

सर्दियों में गर्म पानी से बाल धोना अच्छा लगता है, लेकिन इससे बाल ड्राई होने के साथ रंग भी निकलने लगता है। इसलिए गुनगुने पानी से बाल धोने की कोशिश करें और आखिर में एक बार सामान्य या हल्के ठंडे पानी से वॉश कर लें।

कंडीशनर भी लगाएं

कलर किए हुए बाल ज्यादा ड्राई होते हैं, इसलिए हर बार शैम्पू के बाद कंडीशनर लगाना चाहिए। इसे जड़ों से थोड़ा नीचे, यानी लंबाई और सिरों पर लगाएं और दो-तीन मिनट बाद धो लें। हफ्ते में एक बार हेयर मास्क लगाना भी अच्छा रहता है। पैकेट पर लिखा समय देखें और उसी हिसाब से रखें, ज्यादा देर रखने से बचें।

हीट स्टाइलिंग कम करें

स्ट्रेटनर, कर्लर और ब्लो ड्रायर की गर्मी से रंग फीका पड़ता है और बाल टूटने लगते हैं। इसलिए बालों को हो सके तो नेचुरल हवा में सुखाएं। शादी या पार्टी जैसे मौके पर स्टाइलिंग करनी ही हो, तो पहले हीट प्रोटेक्शन स्प्रे लगाएं और टूल का तापमान कम रख के इस्तेमाल करें। गीले बालों पर स्ट्रेटनर न चलाएं।

धूप और धूल से बालों को ढककर रखें

तेज धूप में कलर हल्का पड़ जाता है, इसलिए बाहर निकलते वक्त स्कार्फ या टोपी इस्तेमाल करें। इसके अलावा बाजार में यूवी प्रोटेक्शन वाले हेयर स्प्रे भी मिलते हैं, इसका इस्तेमाल भी आप कर सकते है।

स्विमिंग कैप का करें इस्तेमाल

पूल के पानी में मौजूद केमिकल बालों को रूखा करते हैं और रंग पर भी असर डालते हैं। इसलिए पूल में उतरने से पहले स्विमिंग कैप पहनें। पूल से बाहर आकर बालों को तुरंत साफ पानी से धो लें।

हेल्दी डाइट भी हैजरूरी

बालों की अच्छी सेहत के लिए डाइट में सुधार करना भी जरूरी होता है। इसलिए अपनी डाइट में दाल, अंडा, पनीर, दही, सोयाबीन, पालक, चना, गुड़, अखरोट और अलसी के बीज जैसी चीजें शामिल करें।

दोबारा कलर कब करवाएं

कलर की देखभाल के साथ-साथ कुछ समय बाद दोबारा कलर करवाने की जरूरत भी पड़ती है। ऐसे में जब जड़ों से नए बाल निकल आएं, तब सिर्फ जड़ों पर टच-अप करवाएं। आमतौर पर यह 6 से 8 हफ्ते के बाद किया जाता है।

कलर करवाने से पहले पैच टेस्ट करें

हेयर कलर में कई ऐसे केमिकल होते हैं जिनसे कुछ लोगों को एलर्जी हो जाती है। इसलिए कलर करवाने से पहले पैच टेस्ट करें। पैच टेस्ट के बाद अगर खुजली, जलन, लालिमा या सूजन दिखे तो कलर करवाने से बचें।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। यह किसी हेयर एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। हेयर कलर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हेयर एक्सपर्ट से और कोई भी परेशानी होने पर डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें।

Updated on:
24 Nov 2026, 11:10 AM IST
Published on: