
Hartalika Teej Makeup Tips: हरतालिका तीज का दिन महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन व्रत और पूजा के साथ सजने संवरने का भी खास महत्व माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी हरतालिका तीज पर ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ खूबसूरत और ग्लोइंग लुक चाहती हैं, तो आप घर पर ही कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके मेकअप कर सकती हैं। आइए जानते हैं हरतालिका तीज पर मेकअप करने का आसान तरीका।
मेकअप शुरू करने से पहले चेहरे को क्लेंजर से अच्छी तरह साफ करें और फिर टोनर लगाएं। इसके बाद अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं।
मॉइस्चराइजर के बाद चेहरे पर प्राइमर लगाएं। इसे खासतौर पर उन हिस्सों पर लगाएं जहां पोर्स ज्यादा दिखाई देते हैं।
प्राइमर के बाद फाउंडेशन को चेहरे और गर्दन पर डॉट्स की तरह लगाकर पतली लेयर में ब्लेंड करें। अगर ज्यादा कवरेज चाहिए तो एक और लेयर लगा सकती हैं।
अब आंखों के नीचे और मुंह के आसपास जहां दाग धब्बे दिखाई दे रहे हैं, उन्हें कवर करने के लिए कंसीलर लगाएं। इसे हल्के हाथों से ब्लेंड करें, ताकि चेहरे पर एक जैसा बेस नजर आए।
गालों और नाक के आसपास क्रीम कंटूर लगाएं। इसे नीचे की ओर ब्लेंड करें, ताकि चेहरे को नेचुरल शेप मिल सके।
नाक के बीच, माथे, ठुड्डी और कंटूर के नीचे थोड़ा लाइट कंसीलर लगाएं। इसे भी नीचे की ओर ब्लेंड करें, ताकि चेहरे के फीचर्स उभरकर नजर आएं।
गालों पर लिक्विड ब्लश लगाएं और इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें। ब्लश की मात्रा कम रखें और जरूरत के अनुसार धीरे धीरे बढ़ाएं। इसके बाद लूज पाउडर की मदद से कंसीलर, फाउंडेशन और दूसरे क्रीम प्रोडक्ट्स को सेट करें।
आई मेकअप करने के लिए सबसे पहले एंगल्ड ब्रश की मदद से आइब्रो को शेप दें। बहुत ज्यादा डार्क न करें और खाली जगहों को हल्के हाथों से भरें। इसके बाद पलकों पर हल्का कंसीलर या व्हाइट बेस लगाएं और इसे अच्छी तरह ब्लेंड करके सेट करें। आंखों के नीचे थोड़ा लूज पाउडर लगा सकते हैं, ताकि आईशैडो गिरने पर मेकअप खराब न हो। इसके बाद सबसे पहले पलकों पर ट्रांजिशन शेड लगाएं। इसके बाद डार्क शेड से ब्लेंड करें। आंखों के बाहरी कोने पर डार्क ब्राउन शेड लगाएं। कंसीलर या आई बेस की मदद से पलकों के बीच से हाफ कट क्रीज बनाएं। इसके ऊपर सेंटर में शिमर आईशैडो लगाएं और किनारों को अच्छी तरह ब्लेंड करें। इसके बाद काजल, आईलाइनर और मस्कारा लगाएं। आंखों के इनर कॉर्नर और ब्रो बोन पर हल्का हाईलाइटर लगाएं।
अब चेहरे के हाई पॉइंट्स जैसे गालों के ऊपरी हिस्से, नाक और जरूरत के अनुसार माथे या ठुड्डी पर हाईलाइटर लगाएं।
सबसे पहले लिप लाइनर से होंठों को शेप दें। इसके बाद अपनी पसंद की लिपस्टिक लगाएं और उसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।
अंत में चेहरे से थोड़ी दूरी बनाकर हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर मेकअप फिक्सर स्प्रे करें और मेकअप को सेट होने दें।