लाइफस्टाइल

Mehndi Designs : बकरीद पर लगाएं Hina Khan स्टाइल मेहंदी, हाथों की बढ़ेगी खूबसूरती

Bakrid Mehndi Design 2026: बकरीद आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में अगर आप अपने लिए मेहंदी डिजाइन खोज रही हैं, तो आप अभिनेत्री हिना खान के यहां दिए गए मेहंदी डिजाइन से आइडिया लेकर मेहंदी रचा सकती हैं।

2 min read
May 25, 2026
बकरीद मेहंदी डिजाइन 2026| image credit instagram| realhinakhan

Hina Khan Inspired Mehndi Designs: ईद-अल-अजहा, जिसे बकरीद या ईद-उल-जुहा के नाम से भी जाना जाता है, आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। इसलिए लोगों ने जोरों-शोरों से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बकरीद के दिन महिलाएं तैयार होने के लिए मेहंदी लगाना काफी पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी बकरीद 2026 के लिए यूनिक और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन खोज रही हैं, तो आप यहां दिए गए अभिनेत्री हिना खान इंस्पायर्ड मेहंदी डिजाइन से आइडिया लेकर हाथों में मेहंदी रचा अपने बकरीद लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

ये भी पढ़ें

Mehndi Designs for Eid 2026: चांद रात का चांद देखकर हाथों में रचाएं ये ट्रेंडी मेहंदी, देखने वाले पूछेंगे- ‘कहां से लगवाया?’

बैक हैंड मेहंदी डिजाइन (Back Hand Mehndi Design)

अगर आपको फ्रंट हैंड से ज्यादा बैक हैंड पर मेहंदी लगाना पसंद है, तो गुंबद थीम बेस्ड अभिनेत्री हिना खान का यह मेहंदी डिजाइन बकरीद 2026 पर लगाने के लिए बेस्ट है।

गुंबद डिजाइन के बीच छोटे-छोटे गुलाब के फूलों के साथ, सभी उंगलियों में अलग-अलग पैटर्न में छोटे-छोटे बारीक डिजाइनों को मिलाकर तैयार बैक हैंड मेहंदी के इस डिजाइन से आइडिया लेकर आप अपने हाथों में मेहंदी लगा सकती हैं।

इसके अलावा, इन दिनों कश्मीरी चूड़ियां काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं, ऐसे में आप अपने सूट से मैचिंग चूड़ियां अभिनेत्री की तरह पहनकर तैयार हो सकती हैं।

लोटस मेहंदी डिजाइन (Lotus Mehndi Design)

कमल के फूलों से जुड़ा मेहंदी का डिजाइन हमेशा ही ट्रेंड में बना रहता है। ऐसे में अगर आप इस साल बकरीद पर पार्लर या मेहंदी आर्टिस्ट से मेहंदी रचाने का सोच रही हैं, तो हिना खान इंस्पायर्ड मेहंदी रचा सकती हैं। बैक हैंड के सेंटर में एक बड़ा कमल का फूल, साथ में गुंबद और उंगलियों पर छोटे-छोटे कमल के फूलों के साथ कलाई पर बारीक कड़े पैर्टन में मिलाकर तैयार मेहंदी का यह डिजाइन बकरीद पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए परफेक्ट है।

मॉडर्न ट्रेडिशनल फ्यूजन मेहंदी (Modern Traditional Fusion Mehndi)

अगर आपको मेहंदी लगाना नहीं आता है, लेकिन मेहंदी लगाना पसंद है, तो अभिनेत्री हिना खान का मॉडर्न ट्रेडिशनल फ्यूजन मेहंदी का यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। पहले के समय में लोग उंगलियों पर बिना किसी डिजाइन के, बस सिंपल तरीके से आलता की तरह मेहंदी लगाना पसंद करते थे।

वहीं, अभिनेत्री के हाथ के सेंटर में बनी पतली पट्टी वाला पैटर्न आजकल मिनिमल मेहंदी पसंद करने वालों को काफी पंसद आ रहा है। ऐसे में इन दोनों को मिलाकर तैयार किया गया यह मेहंदी डिजाइन बकरीद पर लगाने के लिए बेस्ट है।

Published on:
25 May 2026 03:09 pm
Also Read
View All