लाइफस्टाइल

Hot Vs Cold Water Shower in Winter: सर्दी में सुबह ठंडे पानी से नहाएं या गर्म से, जानिए एक्सपर्ट क्या कहते हैं

Hot Vs cold water shower in winter : सर्दियों में नहाने के लिए कौन-सा पानी सही है, गर्म या ठंडा? जानिए हेल्थ एक्सपर्ट की राय, ठंडे और गर्म पानी से नहाने के फायदे-नुकसान और स्किन व बालों पर इसका असर।

2 min read
Oct 16, 2025
Hot Vs cold water shower in winter (photo- gemini ai)

Hot Vs cold water shower in winter: सर्दी का मौसम शुरू होते ही लोगों की दिनचर्या में कई बदलाव आने लगते हैं। जहां एक तरफ यह मौसम ठंडी हवाओं और गर्म कपड़ों की सुखद अहसास लाता है, वहीं दूसरी ओर सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियां भी साथ लाता है। ठंड में सबसे आम सवाल यही होता है कि नहाने के लिए गर्म पानी बेहतर है या ठंडा पानी? कई लोग ठंड के डर से गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं, जबकि कुछ हेल्थ एक्सपर्ट ठंडे पानी से नहाने के भी फायदे बताते हैं। तो आइए जानते हैं विशेषज्ञों की राय के अनुसार सर्दियों में किस तरह का पानी इस्तेमाल करना चाहिए।

ये भी पढ़ें

Winter Healthy Tips: सर्दियों में क्या खाएं-पिएं कि ठंड पास भी न आए? पढ़िए ऐसे 5 सवालों पर एक्सपर्ट का जवाब

गर्म पानी से नहाने के फायदे

सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए अधिकतर लोग गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि गुनगुना पानी नहाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। यह न ज्यादा गर्म होता है और न ही एकदम ठंडा, जिससे शरीर को आराम मिलता है और सर्दी-जुकाम का खतरा कम होता है। गुनगुने पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और ठंडक की झनझनाहट कम महसूस होती है। इसके अलावा यह सर्द मौसम में थकान दूर करने और मूड बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

बहुत गर्म पानी से होने वाले नुकसान

अगर आप बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाते हैं, तो इससे सेहत को नुकसान भी हो सकता है।

ड्राई स्किन: बहुत गर्म पानी से नहाने पर त्वचा की नमी खत्म हो जाती है, जिससे स्किन ड्राई और खुजलीदार हो जाती है।

बालों को नुकसान: गर्म पानी से बाल धोने पर उनकी नैचुरल ऑयल निकल जाती है, जिससे वे रूखे और बेजान हो जाते हैं।

आलस बढ़ना: जब शरीर गर्म पानी का आदी हो जाता है, तो ठंडे पानी से नहाना मुश्किल हो जाता है और व्यक्ति नहाने में आलस महसूस करता है।

ठंडे पानी से नहाने के फायदे

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार ठंडे पानी से नहाने के अपने फायदे हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है। नियमित रूप से ठंडे पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है और स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है। हालांकि, जिन लोगों को सर्दी-जुकाम, अस्थमा या कमजोर इम्यूनिटी की समस्या होती है, उन्हें ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है।

Updated on:
16 Oct 2025 03:59 pm
Published on:
16 Oct 2025 03:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर