
Shea Butter Benefits: सर्दियों का मौसम आते ही हाथ, पैर और होंठ सूखने लगते हैं, जिससे कुछ लोगों के स्किन में खिंचाव और खुजली की परेशानी भी बढ़ जाती है। ऐसे में लोग मॉइस्चराइजर, लोशन और लिप बाम में शीया बटर इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन हर किसी की स्किन पर यह एक जैसा काम नहीं करता, इसलिए इसे लगाने से पहले इसके फायदे और सावधानियों के बारे में जानना जरूरी है। आइए जानते हैं कि शीया बटर क्या होता है, स्किन के लिए इसके क्या फायदे हो सकते हैं और इसे इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, शीया बटर एक क्रीमी फैट है, जो शीया के पेड़ के बीजों (नट्स) से निकाला जाता है। ये पेड़ ज्यादातर अफ्रीका के कुछ देशों में उगते हैं। कमरे के तापमान पर ये थोड़ा सख्त रहता है, लेकिन स्किन के संपर्क में आते ही पिघलने लगता है। अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इसे खाने में भी इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ये ज्यादातर स्किन और हेयर केयर प्रोडक्ट्स में ही मिलता है। चेहरे, होंठ और बॉडी पर इसका इस्तेमाल आमतौर पर सेफ माना जाता है, पर कुछ लोगों को इससे दिक्कत भी हो सकती है।
बाजार में दो तरह का शीया बटर मिलता है, एक रॉ (अनरिफाइंड) और दूसरा रिफाइंड। रॉ शीया बटर में प्रोसेसिंग कम होती है, इसलिए इसके नेचुरल तत्व ज्यादा बचते हैं। ये आमतौर पर पीले या बेज रंग का होता है और इसकी हल्की नटी सी खुशबू होती है। वहीं दूसरी तरफ रिफाइंड शीया बटर में प्रोसेसिंग के दौरान कुछ तत्व कम हो जाते हैं, और इसका रंग आमतौर पर सफेद होता है। कई बार रिफाइंड वाला लोगों के लिए इस्तेमाल में आसान और कम स्मेल वाला होता है, इसलिए दोनों की अपनी अलग जरूरत हो सकती है।
स्किन केयर में शीया बटर का इस्तेमाल करने से कई फायदे होते हैं, लेकिन पिंपल्स वाली या ऑयली स्किन, डैंड्रफ या सेबोरिक डर्मेटाइटिस वाले लोगों, लेटेक्स या नट्स की एलर्जी वाले लोगों के साथ ही छोटे बच्चों को इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह करने के बाद ही करना चाहिए।
अगर शीया बटर लगाने के बाद लाली, तेज खुजली, जलन या दाने, चेहरे या होंठों पर सूजन, पिंपल्स या ब्लैकहेड्स का बढ़ना, स्किन से पानी या पस निकलना, एक्जिमा या दूसरी स्किन की परेशानी का बढ़ जाना और सांस लेने में दिक्कत या चेहरे पर बहुत ज्यादा सूजन, इनमें से कुछ भी दिखे, तो इसे इस्तेमाल करना बंद करें और डॉक्टर को दिखाएं।
डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। यह किसी डॉक्टर की सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है। शीया बटर या त्वचा से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर डर्मेटोलॉजिस्ट या डॉक्टर से संपर्क करें।