लाइफस्टाइल

टूटे और क्रैक हुए नाखून ऐसे करें फिक्स, लंबे नाखूनों की देखभाल में कारगर ये टिप्स जान लीजिए

Broken Nail Repair Tips: अगर आपको लंबे नाखून पसंद हैं, लेकिन आपके नाखून बार-बार टूट जाते हैं या उनमें क्रैक आ जाता है, तो यहां बताए गए हैक्स को फॉलो करके आप उन्हें फिक्स कर सकती हैं।
2 min read
Aug 07, 2026
Nail Repair Tips, टूटे नाखून ठीक करने का तरीका
Nail Care Tips/ image credit instagram/ pinkmask.official

How To Fix A Broken Nail: लंबे और खूबसूरत शेप में नाखून हाथों की खूबसूरती बढ़ा देते हैं, लेकिन इनका ख्याल भी काफी ज्यादा रखना पड़ता है, क्योंकि बालों में फंसने या किसी भी चीज में थोड़ा सा भी लगने पर ये टूट जाते हैं। ऐसे में टूटे हुए नाखून न सिर्फ देखने में खराब लगते हैं, बल्कि कई बार इनमें दर्द और असहजता भी हो सकती है। अगर आपका नाखून थोड़ा टूट गया है या उसमें क्रैक आ गया है, तो कुछ आसान तरीकों की मदद से इसे अस्थायी रूप से ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं, टूटे हुए नाखून को फिक्स करने से जुड़े कुछ आसान टिप्स।

टूटे हुए नाखून को फिक्स करने के लिए करें ये काम

टी बैग से करें टूटे नाखून को फिक्स

अगर नाखून टूट गया है, तो उसे ठीक करने के लिए सबसे पहले नेल बफर की मदद से टूटे हुए हिस्से को हल्का सा बफ करें। इसके बाद टूटे हुए हिस्से को कवर करने के लिए टी बैग से थोड़ा बड़ा टुकड़ा काट लें। अब टूटे हुए हिस्से पर थोड़ी मात्रा में नेल ग्लू लगाएं और कटे हुए टी बैग के टुकड़े को उसके ऊपर सावधानी से चिपका दें। इसे अच्छी तरह सूखने दें और फिर ऊपर से नेल टॉप कोट लगा दें।

नेल एक्सटेंशन जेल का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर नाखून ज्यादा टूट गया है या आप उसे थोड़ा ज्यादा मजबूत तरीके से फिक्स करना चाहते हैं, तो नेल एक्सटेंशन जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए टूटे हुए हिस्से पर जेल लगाएं और ब्रश की मदद से इसकी पतली और समान लेयर बना लें। जेल को अच्छी तरह सेट होने देने के बाद नाखून की सतह को बफर की मदद से हल्का स्मूद करें। इसके बाद ऊपर से टॉप कोट लगाएं।

नाखूनों को टूटने से बचाने के लिए टिप्स

नाखून चबाने से बचें

अगर आपके नाखून पहले से कमजोर हैं, तो उन्हें टूटने से बचाने के लिए चबाने से बचें। इससे नाखून पर और दबाव पड़ सकता है और उसके टूटने की समस्या बढ़ सकती है।

नाखूनों को ज्यादा देर पानी में न रखें

लंबे समय तक पानी के संपर्क में रहने से नाखून कमजोर हो सकते हैं। इसलिए घर के काम करते समय ग्लव्स पहनें और हाथों को लंबे समय तक पानी में रखने से बचें, ताकि नाखूनों को टूटने से बचाया जा सके।

मॉइस्चराइज करें

नाखून और क्यूटिकल पर मॉइस्चराइजर लगाने से उन्हें हाइड्रेट रखने में मदद मिल सकती है। इसलिए नाखूनों को टूटने से बचाने के लिए मॉइस्चराइजर लगाने के साथ ही जरूरत पड़ने पर नेल हार्डनिंग प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल कर सकते है।

Updated on:
07 Aug 2026 02:03 pm
Published on:
07 Aug 2026 02:03 pm