7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घनी और मोटी आइब्रो पाने के लिए अपनी डेली रूटीन में शामिल करें ये 7 आसान टिप्स 

Eyebrow Growth Tips: Eyebrow Growth Tips: अगर आपकी आइब्रो पतली हैं और आप उन्हें घना करना चाहती हैं, तो यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करने से आपको आइब्रो को घना और मोटा बनाने में मदद मिल सकती है।
2 min read
Google source verification
Eyebrow Growth Tips In Hindi, आइब्रो को घना कैसे करें

Eyebrow Growth Tips (representative image) image credit chatgpt

How To Grow Thicker Eyebrows: घनी और मोटी आइब्रो न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती बढ़ाती हैं, बल्कि इससे चेहरा ज्यादा डिफाइंड भी नजर आता है। ऐसे में अगर आपकी आइब्रो बहुत पतली हैं या ज्यादा प्लकिंग की वजह से बाल कम हो गए हैं, तो कुछ आसान टिप्स की मदद से आइब्रो को दोबारा ग्रो करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं, आइब्रो को मोटा और घना बनाने से जुड़े कुछ आसान टिप्स।

घनी आइब्रो के लिए करें ये काम

  1. बार-बार प्लक करने से बचें अगर आप आइब्रो को घना करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले उन्हें दोबारा बढ़ने के लिए समय दें। बार-बार प्लक करने से बालों को नुकसान पहुंच सकता है और ज्यादा प्लकिंग करने से स्कारिंग भी हो सकती है।
  2. सही ट्वीजर्स का करें इस्तेमाल आइब्रो के अनचाहे बाल हटाने के लिए एंगल्ड एंड वाले ट्वीजर्स का इस्तेमाल करें। ये बालों को उनकी ग्रोथ की दिशा में निकालने में मदद कर सकते हैं। रबर ग्रिप वाले ट्वीजर्स से बचें।
  3. शॉवर के बाद आइब्रो प्लक करें शॉवर के तुरंत बाद त्वचा ज्यादा मुलायम और नाजुक होती है। इस समय आइब्रो के बाल कम मेहनत से आसानी से निकाले जा सकते हैं।
  4. डाइट का ध्यान रखें एक संतुलित डाइट आइब्रो की ग्रोथ में मदद कर सकती है। इसलिए अपनी डाइट में मल्टीविटामिन, आयरन, ओमेगा-3 और बायोटिन जैसी चीजों को शामिल करें।
  5. नारियल तेल का करेंइस्तेमाल नारियल तेल आइब्रो के बालों को हाइड्रेट करने में मददगार हो सकता है। इसके लिए थोड़ी मात्रा में नारियल तेल को हाथ में लेकर आइब्रो एरिया में मसाज करें।
  6. स्ट्रेस कम करें स्ट्रेस बालों के ग्रोथ साइकल को प्रभावित कर सकता है और आइब्रो व पलकों के बाल भी इससे प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए स्ट्रेस कम करें।
  7. मसाज करें आइब्रो की मसाज करने से इस हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे दोबारा बालों को उगने में मदद मिलती है।

क्या हर किसी की आइब्रो घनी हो सकती है?

अगर पतली आइब्रो का कारण ज्यादा ग्रूमिंग या ऐसी मेडिकल समस्या है, जिसे दवाओं से मैनेज किया जा सकता है, तो बाल दोबारा घने हो सकते हैं। लेकिन अगर आइब्रो प्राकृतिक रूप से पतली हैं, तो उन्हें ज्यादा घना करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर जागरूकता के उद्देश्य से तैयार की गई है। यह किसी भी प्रकार से डॉक्टर की सलाह या उपचार का विकल्प नहीं है।