लाइफस्टाइल

Kitchen Hacks: गीले और चिपचिपे चावल को खिला खिला बनाने के 5 आसान हैक्स

How To Fix Soggy Rice: चावल में ज्यादा पानी पड़ गया है या गलती से चावल ज्यादा गीले हो गए हैं, तो यहां बताए गए हैक्स अपनाकर आप खिला खिला बना सकते हैं।
2 min read
Jul 20, 2026
Soggy Rice Kitchen Hacks, Rice Cooking Tips
Kitchen Hacks| (representative image) image credit chatgpt

How To Make Rice Fluffy: चावल में पानी की सही मात्रा का अंदाजा न लग पाने या कई बार जल्दी में ज्यादा पानी पड़ जाने की वजह से चावल जरूरत से ज्यादा गीले और चिपचिपे बन जाते हैं। ऐसे में कुछ आसान किचन हैक्स अपनाकर इन्हें काफी हद तक खिला खिला बनाया जा सकता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो जाता है, तो यहां बताए गए 5 आसान टिप्स अपनाकर आप चावल की एक्स्ट्रा नमी कम कर सकते हैं।

ब्रेड का करें इस्तेमाल

अगर चावल बनाने के बाद काफी ज्यादा गीले हो गए हैं, तो सबसे पहले बर्तन में मौजूद एक्स्ट्रा पानी निकाल दें। इसके बाद चावल के ऊपर एक या दो ब्रेड स्लाइस रखकर बर्तन को 10 से 15 मिनट के लिए ढक दें। ब्रेड चावल की एक्स्ट्रा नमी सोख लेगी और चावल पहले से ज्यादा खिला खिला लगने लगेंगे।

बड़ी प्लेट में फैला दें

अगर चावल बहुत ज्यादा गीले हैं, तो उन्हें तुरंत किसी बड़ी प्लेट या थाली में फैला दें। ऐसा करने से भाप जल्दी निकल जाती है और एक्स्ट्रा नमी कम होने लगती है। 10 से 15 मिनट बाद चावल को हल्के हाथ से चलाएं। इससे दाने अलग-अलग हो जाते है।

धीमी आंच पर दो मिनट रखें

अगर चावल में पानी ज्यादा हो गया है, तो बर्तन का ढक्कन हटाकर उसे 2 से 3 मिनट के लिए बहुत धीमी आंच पर रख दें। इससे बची हुई नमी धीरे-धीरे उड़ जाएगी। ध्यान रखें कि चावल को बार-बार न चलाएं, वरना दाने टूट सकते हैं।

पंखे के नीचे थोड़ी देर रखें

अगर जल्दी नहीं है, तो चावल को किसी बड़े बर्तन में निकालकर पंखे के नीचे 10 से 15 मिनट के लिए रख दें। हवा लगने से एक्स्ट्रा नमी कम हो जाती है और चावल कम चिपचिपे हो जाते हैं। इसके बाद हल्के हाथ से फोर्क या चम्मच की मदद से दानों को अलग कर लें।

फोर्क का करें इस्तेमाल

चावल को चम्मच से जोर-जोर से चलाने की बजाय फोर्क का इस्तेमाल करें। फोर्क से धीरे-धीरे चावल को ऊपर-नीचे करें। इससे दाने टूटते नहीं हैं और आपस में चिपके हुए चावल भी आसानी से अलग हो जाते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो चावल को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं। ठंडी हवा की वजह से एक्स्ट्रा नमी कम हो जाती है और दाने अलग-अलग होने लगते हैं।

Updated on:
20 Jul 2026 01:06 pm
Published on:
20 Jul 2026 01:06 pm