
Dewy Makeup Look: सोशल मीडिया पर इन दिनों 'स्वैटी स्किन' (Sweaty Skin) मेकअप लुक काफी ज्यादा महिलाएं पसंद कर रही हैं। यह देखने में नेचुरल स्किन से आने वाले ग्लो की तरह लगता है। साथ ही, यह गर्मियों में एकदम फ्रेश और कूल लुक देता है। ऐसे में अगर आप भी सोशल मीडिया का वायरल यह मेकअप लुक करना चाहती हैं लेकिन समझ में नहीं आ रहा कि कैसे करें, तो आप यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो कर सकती हैं।
मेकअप शुरू करने से पहले हमेशा स्किन को अच्छे से क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग करने के बाद ही शुरुआत करनी चाहिए। इससे मेकअप बेस अच्छे से ब्लेंड होता है और साथ ही स्किन भी हाइड्रेट रहती है। इन दिनों भारी क्रीम के बदले जेल मॉइस्चराइजर या किसी हाइड्रेटिंग सीरम का इस्तेमाल करें और फिर सनस्क्रीन लगाएं।
स्किन केयर करने के बाद मैट दिखाने वाले प्राइमर्स के बजाय ग्लोइंग प्राइमर्स (Illuminating Primer) फेस पर अच्छे से लगाएं। यह चेहरे पर चमक लाने के साथ ही मेकअप बेस को स्मूथ करने में मदद करेगा।
इन दिनों गर्मी काफी ज्यादा पड़ रही है, इसलिए भारी फाउंडेशन के बदले स्किन टिंट या सीरम फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, अगर जरूरत हो तो आप कंसीलर भी चेहरे के जरूरी हिस्सों पर लगा सकती हैं।
बेस मेकअप करने के बाद पाउडर प्रोडक्ट के बदले क्रीम ब्लश, क्रीम ब्रोंजर और लिक्विड हाइलाइटर जैसे क्रीम प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। दरअसल, पाउडर लगाने से फेस का ग्लो मैट हो जाता है।
अब बेस मेकअप करने के बाद लिक्विड हाइलाइटर या बाम (Balm) को चेहरे के हाई पॉइंट्स, जैसे ब्रिज ऑफ द नोज, चिन और आईलिड के हाई पॉइंट्स पर लगाएं। इससे 'स्वैटी' लुक बहुत ही परफेक्ट और स्टाइलिश आता है।
इस लुक में फेस की स्किन को ज्यादा हाईलाइट किया जाता है, इसलिए आंखों पर ज्यादा मेकअप न करें। बस मस्कारा, सेट की हुई आइब्रो और पलकों पर हल्का सा ब्रॉन्ज या पीच शेड ब्लश या ब्रोंजर लगा सकती हैं।
अब अपने लुक को पूरा करने के लिए सिर्फ लिप ग्लॉस लगाएं या लिप लाइनर और ग्लॉस भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
अब मेकअप को सेट करने के लिए पाउडर की जगह हाइड्रेटिंग ड्यूई सेटिंग स्प्रे (Hydrating Dewy Setting Spray) का इस्तेमाल करें। यह सारी लेयर्स को आपस में मिलाकर नेचुरल लुक देने के साथ ही मेकअप को दिनभर फ्रेश रखता है।