लाइफस्टाइल

न कद्दूकस करने की टेंशन, न घंटों की मेहनत, ऐसे बनाएं बाजार जैसा गाजर का हलवा

Gajar Ka Halwa Recipe: गाजर का हलवा बनाने के लिए घंटों गाजर कद्दूकस करने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान किचन ट्रिक्स अपनाकर आप कम समय में ही बाजार जैसा स्वादिष्ट गाजर का हलवा तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं, इसे बनाने का आसान तरीका।
3 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 4:08 PM IST
Gajar Ka Halwa Recipe
Gajar Ka Halwa Recipe (screenshot) image credit youtube/kuljyotidhingra and gemini

Gajar Ka Halwa Without Grating: सर्दियां आते ही गाजर का हलवा खाने का मन करने लगता है। लेकिन गाजर कद्दूकस करना, फिर घंटों कड़ाही में चलाते रहना, ये सोचकर ज्यादातर लोग हलवा बनाने से बच जाते हैं। ऐसे में अगर आप कम मेहनत में बाजार जैसा दानेदार, चमकदार और खुशबूदार गाजर का हलवा बनाना चाहते हैं, तो यहां बताए गए 3 तरीकों से बना सकते हैं। आइए जानते हैं बिना कद्दूकस किए गाजर का हलवा बनाने की विधि।

गाजर का हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 500 ग्राम गाजर
  • 1/2 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 3-4 बड़े चम्मच घी
  • 1/2 कप चीनी (स्वादानुसार)
  • 50 ग्राम खोया या मावा (ऑप्शनल)
  • 3-4 इलायची का पाउडर
  • कटे हुए बादाम, काजू और किशमिश

बिना कद्दूकस किए गाजर का हलवा बनाने की विधि 1

  • गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को अच्छे से धोकर छील लें। ऊपर और नीचे का सिरा काट दें और गाजर को करीब 1 इंच के टुकड़ों में काट लें।
  • कटी हुई गाजर को मिक्सर जार में डालें। जार में एक बार में आधे से ज्यादा न भरें। बिना पानी डाले 3-4 बार पल्स मोड में चलाएं, ताकि गाजर दरदरी हो जाए। ज्यादा न पीसें, वरना हलवे में दाने नहीं आएंगे और पेस्ट जैसा बन जाएगा।
  • कड़ाही में 2 बड़े चम्मच घी गरम करें और दरदरी की हुई गाजर डालकर मध्यम आंच पर 5-6 मिनट भूनें, जब तक उसकी कच्ची महक न चली जाए।
  • अब दूध डालकर अच्छे से मिलाएं। मध्यम आंच पर पकाते रहें और बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि नीचे न लगे। करीब 25-30 मिनट में दूध सूख जाएगा।
  • जब दूध लगभग सूख जाए, तब चीनी डालें। चीनी डालते ही मिश्रण थोड़ा पतला हो जाएगा, घबराएं नहीं। इसे चलाते हुए पकाते रहें, जब तक पानी सूख न जाए।
  • अब खोया डालें और अच्छे से मिलाएं। इलायची पाउडर और बचा हुआ घी डालें और 3-4 मिनट और पकाएं, जब तक घी किनारों पर अलग न दिखने लगे।
  • कटे हुए मेवे डालें, एक मिनट चलाएं और गैस बंद कर दें।
  • 5 मिनट ढककर रखें, फिर गरमागरम सर्व करें।

बिना कद्दूकस किए गाजर का हलवा बनाने की विधि 2

  • बिना गाजर को कद्दूकस किए हलवा बनाने के लिए वेजिटेबल चॉपर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए गाजर को साफ करने के बाद चॉपर में डालकर छोटे-छोटे बारीक टुकड़ों में काट लें।
  • गाजर को काटने के बाद कड़ाही में घी गरम करके गाजर को भून लें। इसके बाद दूध डालकर पकाएं। दूध सूखने के बाद चीनी और ड्राई फ्रूट्स डालें और गरमागरम सर्व करें।

बिना कद्दूकस किए गाजर का हलवा बनाने की विधि 3

  • अगर आप बिना कटाई किए बिल्कुल आराम से हलवा बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले छोटी-छोटी गाजर खरीदें और उन्हें साफ कर लें।
  • गाजर साफ करने के बाद उन्हें कुकर में घी डालकर थोड़ा भून लें। इसके बाद दूध डालकर सीटी लगा लें। ठंडा होने पर गाजर को हल्का मैश कर लें। फिर बाकी तरीका वैसा ही रखें, बस दूध की मात्रा थोड़ी कम रखें।

बाजार जैसा स्वाद लाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • पतले दूध से हलवे में वो गाढ़ापन और रिचनेस नहीं आती, इसलिए फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें।
  • गाजर को तेल में न भूनें। हलवे की चमक और खुशबू काफी हद तक घी से ही आती है।
  • लाल या देसी गाजर में मिठास और रंग अच्छा आता है।
  • गाजर बहुत मोटी और सख्त हो तो बीच का कड़ा हिस्सा निकाल दें।
  • गाजर में अपनी मिठास होती है, इसलिए चीनी देर से और स्वाद देखकर डालें।
  • चीनी डालने के बाद हलवा धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं, क्योंकि इस वक्त हलवा सबसे जल्दी नीचे लगता है।
  • बाजार वाले हलवे के टेक्सचर के लिए खोया या मावा मिलाएं।
  • बचे हुए हलवे को ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में फ्रिज में रखें और हर बार साफ और सूखे चम्मच से ही हलवा निकालें।
  • दोबारा गरम करते वक्त धीमी आंच पर थोड़ा दूध छिड़ककर गरम करें।
Updated on:
18 Nov 2026, 4:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए खरीदा मॉइस्चराइजर, लगाने के बाद निकलने लगे दाने? खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

चेहरा धोने के बाद खिंची-खिंची महसूस होती है स्किन? गर्म पानी, बार-बार फेसवॉश और स्क्रबिंग जैसी ये 7 गलतियां बढ़ा सकती हैं ड्राईनेस

मीठा हो या चटपटा खाने का मन, अमरूद से बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

उंगली से नहीं निकल रही अंगूठी? जानें बिना दर्द के इसे निकालने के आसान उपाय

स्ट्रेस से राहत के लिए Anxiety Ring खरीदने का बना रहे हैं प्लान? जानें साइज से लेकर मेटल तक, कैसे चुनें सही रिंग