
Hangnail Causes: लंबे और साफ नाखूनों से हाथों की खूबसूरती बढ़ जाती है, लेकिन कभी-कभी न चाहते हुए भी नाखून अपने आप टूटने लगते हैं और क्यूटिकल एरिया के पास से छोटी-छोटी पतली स्किन निकलने लगती है, जो देखने में अच्छी नहीं लगती। ऐसे में नेल पॉलिश लगाते समय, नहाने के बाद या कोई काम करते समय उंगलियों पर ध्यान जाने पर कुछ लोग इसे खींचकर निकालने या दांतों से काटने की कोशिश करते हैं। अगर स्किन जितनी निकली है, उतनी ही कटे तो ठीक रहता है, लेकिन अगर गलती से ज्यादा कट जाए तो काफी ज्यादा दर्द होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ऐसे समय में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, नाखून के किनारे पर निकली सूखी या खराब हुई त्वचा के छोटे, कड़े टुकड़े को हैंगनेल कहते हैं। ये ज्यादातर हाथ की उंगलियों में होता है। पैर की उंगलियों में ये बहुत कम देखा जाता है।
हैंगनेल होने पर ज्यादातर लोग सबसे बड़ी गलती ये करते हैं कि इसे खींचकर या नोचकर निकालते हैं, या दांत से काटने की कोशिश करते हैं। ऐसा करने से दर्द के साथ इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए इसे काटने के लिए साफ किए हुए (स्टेरिलाइज्ड) नेल क्लिपर या क्यूटिकल कटर का इस्तेमाल करें।
अगर आपको हैंगनेल ज्यादा होता है, तो इससे बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें-
डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। यह डॉक्टर की सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है। नाखून या उंगली से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।