लाइफस्टाइल

International Day of Yoga 2026: बुजुर्गों को फिट और एक्टिव रखने पर फोकस, थीम बनी ‘Yoga for Healthy Ageing’

International Yoga Day 2026 हर साल 21 जून को क्यों मनाया जाता है? जानें योग दिवस का इतिहास, महत्व, उद्देश्य और इस साल की थीम Yoga for Healthy Ageing।

2 min read
Jun 07, 2026
Yoga Day 2026 Theme, International Yoga Day 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026| image credit Ministry of Ayush

Yoga Day 2026 Theme: International Yoga Day 2026 इस साल 21 जून को दुनियाभर में मनाया जाएगा। योग को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र ने 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। आइए जानते हैं कि इस खास दिन को 21 जून को ही क्यों चुना गया और इसकी 2026 थीम क्या है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम (Theme of International Day of Yoga 2026)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल एक विशेष थीम पर मनाया जाता है। इसलिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय (Government of India Ministry of Ayush) की आधिकारिक वेबसाइट और Mygov.in पर वर्ष 2026 की थीम के लिए सुझाव 2 अप्रैल, 2026 से शुरू होकर 20 अप्रैल, 2026 तक लोगों से मांगे गए थे। इस साल स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग “ Yoga for Healthy Ageing”,।

योग दिवस कब मनाया जाता है और क्यों (When and Why is Yoga Day Celebrated)

योग को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए, सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा था। इसे स्वीकार करते हुए संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर 2014 में 21 जून को 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' के रूप में घोषित किया। जिसके बाद दुनिया भर में पहली बार इसे 21 जून 2015 में मनाया गया। भारत में हर साल इसे आयुष मंत्रालय (Ministry of AYUSH) के नेतृत्व में मनाया जाता है। 

हर साल 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस (Why is Yoga Day Celebrated on 21st June Every Year)

भारत में योग का महत्व सदियों पुराना है। मान्यताओं के अनुसार, योग दिवस हर साल 21 जून को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि यह उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है। भारतीय परंपरा के अनुसार, इस सबसे लंबे दिन के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है। इसलिए यह समय आध्यात्मिक ज्ञान, साधना और योग के अभ्यास के लिए सही और सकारात्मक माना जाता है। इसके अलावा, इस दिन सूर्य जल्दी निकलने के साथ ही देर से अस्त होता है, जो इंसानों को अधिक समय तक एक्टिव रहने के लिए प्रेरित करता है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का महत्व और उद्देश्य (Importance and Objective of Celebrating International Day of Yoga)

हर साल 21 जून को योग के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य योग से होने वाले फायदों के बारे में बताना है, ताकि लोग अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से रोजाना थोड़ा सा समय निकालकर योगाभ्यास करें और स्वस्थ व फिट रह सकें।

Updated on:
07 Jun 2026 02:37 pm
Published on:
07 Jun 2026 02:29 pm