24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

International Yoga Day Special : खुद फिट रहने के साथ लोगों को भी कर रहे फिट, ‘योगा फॉर सेल्फ एंड सोसायटी’ थीम पर मनाया जा रहा

10th International Yoga Day Special : आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। योग भारत की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है, जिसकी आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धाक है। इस बार 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘योगा फॉर सेल्फ एंड सोसायटी’ थीम पर मनाया जा रहा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 21 Jun 2024, 8:51 AM IST

International Yoga Day Special

10th International Yoga Day Special : आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। योग भारत की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है, जिसकी आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धाक है। इस बार 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘योगा फॉर सेल्फ एंड सोसायटी’ थीम पर मनाया जा रहा है। पहली बार योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था।

रिसर्च कर लिखी महिलाओं के लिए बुक

महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जयपुर निवासी योग इंस्ट्रक्टर आशुतोष शर्मा ने ‘108 योगा पोजेस: फॉर वुमन हेल्थ एंड वेल-बीइंग’ नामक बुक लिखी हैं। शर्मा ने बताया कि महिलाओं से जुड़ी कई ऐसी बीमारियां है, जिन्हें योग के माध्यम से ठीक किया जा सकता है। बुक में चार सेक्शन में 108 योगा पोजेस और कई मुद्राओं का जिक्र किया गया है, जो महिलाओं के लिए है। हर योगा पोजेज के साथ एक संस्कृत के श्लोक का भी उल्लेख किया गया है, ताकि महिलाओं को पॉजिटिविटी मिल सके। ये श्लोक भगवद् गीता, कथा उपनिषद्, महाभारत, योग वशिष्ठ आदि से लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि बुक को लिखने के लिए बहुत रिसर्च की और देश-विदेश के योग एक्सपर्ट व डॉक्टर्स से भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि वे देश के साथ विदेश के कई डॉक्टर्स को ऑनलाइन और ऑफ लाइन मोड पर योग के गुर सिखा रहे हैं। जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने बुक का विमोचन किया।

अल्सरेटिव कोलाइटिस दिलाया छुटकारा, विदेशियों को सिखा रहे

गुलाबी नगर के योग इंस्ट्रक्टर महेंद्र सिंह राव ने बताया कि वे योग के विभिन्न आसनों के माध्यम से अब तक सैकड़ों-हजारों महिलाओं को स्वस्थ कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि एक 75 वर्षीय महिला, जो अल्सरेटिव कोलाइटिस से पीड़ित थी। उसे नियमित रूप से योग करवाया और अब वो इस बीमारी से ठीक हो चुकी है। वो पहले दवाओं पर निर्भर थी, लेकिन अब नहीं है। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए वे खुद भी नियमित रूप से योग करते हैं। वर्तमान में वे कई देशों में योग की ऑनलाइन क्लासेस ले रहे हैं। देशभर के कई सेलिब्रिटीज, पॉलिटिशियन, प्रशासनिक अधिकारी को योग सीखाने के साथ ही सरकार से जुड़े कई प्रोजेक्ट भी कर चुके हैं। पिछले 24 वर्ष से योग क्षेत्र में काम कर रहे महेन्द्र योग की सेवाओं के लिए कई बार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं। उनका कहना है कि वे आयुष मंत्रालय की ओर से सर्टिफाइड योग प्रशिक्षक हैं।

स्वस्थ नहीं रहती थी तो बना लिया कॅरियर

सुमन ने बताया कि वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं रह पाती थी, तो योग का कोर्स किया और इसे ही कॅरियर बना लिया। अब कई बच्चों और महिलाओं को योग की बारीकियां सिखाती है। उनका कहना है कि योग हमें वो ऊर्जा प्रदान करता है जिससे हम अपने जीवन की हर समस्या से लड़ सकते हैं।