लाइफस्टाइल

Jal Mahal Jaipur: पानी में डूबी हैं महल की 4 मंजिलें, जानिए क्यों है ये सबसे खास

Jal Mahal Jaipur: जयपुर घूमने जाने वाले लोगों में से सबसे ज्यादा लोग जल महल घूमना और फोटो खींचना पसंद करते हैं, लेकिन बहुत से ऐसे लोगों को नहीं पता होगा कि यह पांच मंजिला महल है, जबकि केवल एक ही तल दिखाई देता है। आइए जल महल से जुड़ी और भी चीजें जानते हैं।

2 min read
Jun 09, 2026
Jal Mahal Best Photography Spots In Jaipur
Jal Mahal Architecture Facts | image credit rajasthan tourism

Jal Mahal: जयपुर का Jal Mahal अपनी अनोखी वास्तुकला और खूबसूरत लोकेशन की वजह से देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है। मानसागर झील के बीच स्थित यह महल देखने में सिर्फ एक मंजिला लगता है, लेकिन असल में इसकी चार मंजिलें पानी में डूबी रहती हैं। यही वजह है कि यह Jaipur का सबसे पसंदीदा Photography Spot माना जाता है।

Jal Mahal Jaipur को किसने और क्यों बनवाया?

tourism.rajasthan.gov वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मान सागर झील के बीचोंबीच स्थित जल महल का शाब्दिक अर्थ पानी का महल है। इस महल को राजा और उनके साथियों के लिए बत्तख के शिकार के दौरान एक शिकारगाह के रूप में इस्तेमाल करने के लिए महाराजा माधव सिंह प्रथम ने बनवाया था।

Jal Mahal की वास्तुकला क्यों है खास?

पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर में स्थित जल महल को सममित शैली (Symmetrical Style) में गुलाबी बलुआ पत्थर का इस्तेमाल करके बनाया गया है। जल महल राजपूत और मुगल वास्तुकला का शानदार मिश्रण माना जाता है, जिसमें गुलाबी बलुआ पत्थर का इस्तेमाल किया गया है।

कैसे पानी में सुरक्षित रहती हैं Jal Mahal की मंजिलें?

जल महल देखने में एक ही मंजिल का लगता है, लेकिन असलियत में इसके चार तल और हैं, जो जलमग्न होने के कारण दिखाई नहीं देते। इस महल के लिए बेहद खास तरीके से तैयार किया गया चूने का गारा महल में पानी के रिसाव को रोकने में मददगार होता है, जो 250 से अधिक वर्षों से पानी को रोक रहा है और महल की दीवारों और विशेष चूने के गारे को इस तरह तैयार किया गया था कि पानी का रिसाव न हो।

Jaipur में सबसे लोकप्रिय Photography Spot क्यों है Jal Mahal?

जल महल के पास विक्रेताओं की रौनक और झील की सुंदरता इसे जयपुर का सबसे पसंदीदा फोटोग्राफी स्पॉट बनाती है। इसके चलते यह जयपुर के सबसे ज्यादा फोटो खींचे जाने वाले Tourist Spots में शामिल है। बलुआ पत्थर की दीवारों का हल्का रंग झील के गहरे नीले रंग के साथ मिलकर एक आकर्षक कंट्रास्ट बनाता है।

जल महल के अंदर प्रवेश है वर्जित

जल महल के अंदर फिलहाल जाने की अनुमति नहीं है, लेकिन इसे आप मानसागर झील के किनारे से देखने और तस्वीरें लेने के लिए जा सकते हैं। शाम के समय यहां का नजारा बहुत ही शानदार होता है, जहां लोग सुकून भरे पल बिताने के साथ ही स्ट्रीट फूड का आनंद उठाने आते हैं।

Published on:
09 Jun 2026 06:35 pm