लाइफस्टाइल

अनिद्रा से हैं परेशान? मिनटों में गहरी नींद पाने के लिए फॉलो करें ये 6 ‘स्लीप ट्रिक्स’

How To Fall Asleep Fast in Hindi: अगर आप नींद न आने की वजह से परेशान रहते हैं, तो यहां बताए गए तरीके और टिप्स आपको जल्दी और गहरी नींद सोने में मदद कर सकते हैं।

3 min read
May 12, 2026
Jaldi Neend Aane Ke Upay| image credit gemini

Jaldi Neend Aane Ke Upay : आज के समय में ज्यादातर लोग नींद न आने की समस्या से परेशान रहते हैं। शोध बताते हैं कि अनिद्रा दुनिया की लगभग 10%–30% आबादी को प्रभावित करती है; अध्ययनों से पता चलता है कि भारतीय वयस्कों में इसकी व्यापकता 25.7%–33% है।

आज की स्टोरी में हम जल्दी सोने के लिए मिलिट्री मेथड, ब्रीदिंग तकनीक, मसल्स रिलैक्सेशन और एक्यूप्रेशर पॉइंट्स से जुड़े कुछ खास टिप्स बताने जा रहे हैं। इन्हें फॉलो करने से आपको मिनटों में गहरी नींद आने लगेगी।

ये भी पढ़ें

नींद नहीं आने पर अपनाएं 5-5-5 Sleeping Rules, डॉक्टर ने बताए अच्छी नींद के लिए कई कारगर टिप्स

मिलिट्री स्लीप मेथड (Military Sleep Method)

जल्दी सोने का यह तरीका खास तौर सैनिकों के लिए विकसित किया गया था। इसे करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे की मांसपेशियों को पूरी तरह ढीला छोड़ दें। अपने कंधों को जितना हो सके नीचे झुकाएं और हाथों को शरीर के बगल में ढीला छोड़ दें। इसके बाद गहरी सांस छोड़ते हुए अपनी सीने को रिलैक्स करें और फिर पैरों को ऊपर से नीचे तक ढीला छोड़ दें। इसके बाद अगर आपके दिमाग में कोई विचार आएं, तो उसे मत सोचें। ऐसा करने से आपको नींद आने लगेगी।

4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक (4-7-8 Breathing Technique)

Healthline के मुताबिक, जल्दी सोने का यह तरीका सांसों के जरिए मन को शांत करने में मदद करता है। इसे करने के लिए सबसे पहले अपनी जीभ की नोक को ऊपर के दांतों के ठीक पीछे तालू से सटा लें। अब मुंह से हूश की आवाज निकालते हुए पूरी सांस बाहर छोड़ें। इसके बाद होंठ बंद करें और नाक से 4 तक गिनती गिनते हुए सांस अंदर लें।

अब 7 सेकंड के लिए अपनी सांस को रोक कर रखें। अंत में 8 सेकंड तक मुंह से हूश की आवाज करते हुए सांस बाहर निकालें। इस साइकिल को चार बार दोहराएं। यह आपके नर्वस सिस्टम को तुरंत शांत कर देता है।

प्रोग्रेसिव मसल्स रिलैक्सेशन (Progressive Muscle Relaxation)

प्रोग्रेसिव मसल्स रिलैक्सेशन करने से शारीरिक तनाव कम होता है। इसे शुरु करने के लिए सबसे पहले आइब्रो को 5 सेकंड के लिए ऊपर उठाएं, फिर अचानक ढीला छोड़ दें और 10 सेकंड रुकें। इसके बाद जोर से मुस्कुराएं ताकि गालों में खिंचाव आए, फिर रिलैक्स करें। इसी तरह आंखों को भींचें, गर्दन को पीछे झुकाएं और फिर धीरे-धीरे पूरे शरीर के साथ यही प्रक्रिया दोहराएं।

उलटी सोच का तरीका (Paradoxical Intention to Overcome Insomnia)

अगर नींद न आने की चिंता से आपकी नींद उड़ा गई है, तो ऐसे में आपके लिए पैराडॉक्सिकल इंटेंशन काम आ सकता है। इसमें आपको खुद से यह कहना है कि आपको जागना है और सोना नहीं है।

रिसर्च के अनुसार, जब आप खुद पर से सोने का दबाव हटा लेते हैं, तो परफॉरमेंस एंग्जायटी कम हो जाती है और आप जल्दी सो जाते हैं।

शांत जगह की कल्पना करना (Visualizing a Calm Place for Better Sleep)

सोने के लिए किसी ऐसी जगह के बारे में सोचें जो बहुत शांत हो, जैसे कोई झरना या पहाड़ों की ठंडी वादियां। सिर्फ तस्वीर न देखें, बल्कि वहां की आवाजों जैसे पानी के गिरने की आवाज और वहां की खुशबू जैसे मिट्टी की महक को महसूस करने की कोशिश करें। इससे आपका दिमाग चिंताओं से हटकर सुकून की दुनिया में चला जाता है।

अच्छी नींद के लिए असरदार एक्यूप्रेशर पॉइंट्स (Acupressure Points for Deep Sleep)

शरीर के कुछ खास पॉइंट्स को दबाने से भी नींद में सुधार होता है। जैसे-

स्पिरिट गेट (Spirit Gate - HT7)

यह पॉइंट मन की घबराहट को शांत करने और गहरी नींद लाने के लिए सबसे मशहूर है।

कहां स्थित है: अपनी छोटी उंगली (Pinky finger) की सीध में नीचे कलाई तक आएं, जहां कलाई मुड़ती है, वहां हड्डी के ठीक नीचे एक छोटा सा गड्ढा महसूस होगा।

कैसे दबाएं: अपने अंगूठे से इस गड्ढे को 1 से 2 मिनट तक धीरे-धीरे दबाएं या गोल-गोल घुमाते हुए मालिश करें।

इनर फ्रंटियर गेट (Inner Frontier Gate - PC6)


यह पॉइंट न केवल नींद के लिए, बल्कि बेचैनी और जी मिचलाने (Nausea) की समस्या को दूर करने के लिए भी बेहतरीन है।

कहां स्थित है: अपनी कलाई के अंदरूनी हिस्से यानी हथेली की तरफ की रेखा पर अपनी तीन उंगलियां रखें। जहां तीसरी उंगली खत्म होती है, वहां कलाई के बिल्कुल बीचों-बीच दो नसों के बीच में यह पॉइंट होता है।

कैसे दबाएं: इस जगह पर अंगूठे से हल्का और स्थिर दबाव डालें। इसे 1-2 मिनट तक दबाकर रखें या मालिश करें।

विंड पूल (Wind Pool - GB20)


यह पॉइंट गर्दन की जकड़न और मानसिक थकान को कम करने में मदद करता है।

कहां स्थित है: यह आपकी गर्दन के पीछे, सिर और गर्दन के जुड़ाव वाली जगह पर होता है।

कैसे दबाएं: दोनों हाथों के अंगूठों को इन गड्ढों में रखें और ऊपर की तरफ हल्का दबाव देते हुए 1-2 मिनट मसाज करें।

ध्यान दें, इन पॉइंट्स को दबाते समय लंबी और गहरी सांसें लें। अगर आपको रोज नींद की समस्या रहती है और इन तरीकों से आराम नहीं मिल रहा, तो कृपया किसी डॉक्टर से सलाह जरूर लें, क्योंकि यह किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

Published on:
12 May 2026 01:04 pm
Also Read
View All