लाइफस्टाइल

कंगना रनौत ने 15,500 की साड़ी संग पहना 13.63 लाख का नेकलेस, प्रमोशन में दिखा रेट्रो लुक

Kangana Ranaut Saree Price: एक्ट्रेस कंगना रनौत हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक बेहद खूबसूरत साड़ी में दिखाई दी हैं। आइए जानते हैं इस साड़ी की कीमत कितनी है।

2 min read
Jun 08, 2026
Kangana Ranaut, Kangana Ranaut Saree Price
कंगना रनौत रेट्रो लुक साड़ी | image credit instagram-kanganaranaut

Kangana Ranaut Printed Saree Price: Kangana Ranaut अपनी आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्रमोशन के दौरान बेहद स्टाइलिश रेट्रो लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस ने 15,500 रुपये की प्रिंटेड पोल्का डॉट साड़ी के साथ 13.63 लाख रुपये का पर्ल और पोलकी नेकलेस पहनकर सभी का ध्यान खींच लिया। कंगना का यह विंटेज फैशन लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी साड़ी से लेकर ज्वेलरी और स्लीक हाई पोनीटेल तक हर डिटेल चर्चा में है।

प्रिंटेड साड़ी और रेट्रो लुक में बेहद खूबसूरत दिखीं कंगना रनौत

एक्ट्रेस द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में, वे आइवरी यानी हल्के क्रीम रंग की साड़ी पहने हुए दिख रही हैं। ऑनलाइन सर्च करने पर इस साड़ी की कीमत 15,500 रुपये पता चलती है। इस साड़ी में ब्लैक पोल्का डॉट्स के साथ हल्के गुलाबी और नीले रंग के छोटे-छोटे फ्लोरल प्रिंट बने हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। इस साड़ी को स्टाइल करने के लिए एक्ट्रेस ने मैचिंग फ्लोरल प्रिंट वाला स्लीवलेस V-नेक ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है।

साड़ी ही नहीं, ज्वेलरी भी है बेहद खास

कंगना रनौत ने अपने पोल्का डॉट रेट्रो लुक को पूरा करने के लिए 'निजाम पर्ल नेकलेस' पहना था, जिसकी कीमत ऑनलाइन 13,63,000 रुपये बताई जा रही है। इसमें साउथ सी पर्ल्स के साथ 12 कैरेट पोलकी और डायमंड्स लगे हैं। साथ ही, उन्होंने 6,73,000 रुपये के 'स्टड्स' पहने हुए हैं, जो 18K गोल्ड और डायमंड्स से बने हैं।

रेट्रो लुक को स्लीक हाई पोनीटेल और नेचुरल मेकअप से किया कंप्लीट

कंगना ने अपने बालों की एक नीट हाई पोनीटेल बनाई थी, जिसमें बालों के सिरों को बाहर की तरफ कर्ल किया गया है। एक्ट्रेस का बेस मेकअप काफी क्लीन और मैट है, वहीं विंग्ड लाइनर, पिंक आईशैडो और न्यूड लिपस्टिक के साथ उन्होंने अपने लुक को फिनिश किया। वहीं हाथों में फ्रेंच नेल्स करवाया है, जो इस चिक लुक के साथ परफेक्ट मैच कर रहा है।

26/11 पर आधारित है फिल्म

एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' वर्ष 2008 के मुंबई 26/11 आतंकी हमलों की सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म कामा हॉस्पिटल के उन स्टाफ मेंबर्स की बहादुरी को दिखाती है, जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर 400 मरीजों को बचाया था।

Published on:
08 Jun 2026 05:20 pm