Kitchen Drawer Foil Hack:अगर आप हर हफ्ते किचन की सफाई करने के बाद भी कैबिनेट की हिफाजत को लेकर परेशान रहती हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज की इस स्टोरी में हम इसे सुरक्षित रखने के लिए सोशल मीडिया का एक वायरल हैक बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
Kitchen Cleaning Hack: किचन में चाहे कितनी भी सफाई क्यों न कर लें, लेकिन अगर आप रोजाना किचन का इस्तेमाल करती हैं, तो कहीं न कहीं गंदगी जरूर बैठ जाती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए किचन के मेकओवर के लिए कंपनियां एक से बढ़कर एक फर्नीचर मार्केट में ला रही हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल करने के कुछ ही दिनों बाद ये खराब होने लगते हैं, जिससे कॉकरोच और दीमक कैबिनेट में लगने लगते हैं। सोशल मीडिया पर इसी से जुड़े किचन की दराजों यानी कैबिनेट (Drawer) में एल्युमीनियम फॉयल बिछाने का हैक काफी पॉपुलर हो रहा है। सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह एक बहुत ही प्रैक्टिकल और काम का हैक है। आइए, इस लेख में इस हैक को फॉलो करने के फायदों के बारे में जानते हैं।
अक्सर किचन की लकड़ी की दराजों में नमी, मसालों के दाग या खाने के छोटे-मोटे टुकड़े गिरते रहते हैं। दराजों में इस्तेमाल की गई लकड़ी नमी को जल्दी सोख लेती है, जिससे समय के साथ दराज फूल सकती है, खराब हो सकती है या इसमें कॉकरोच और दीमक लग सकते हैं। ऐसे में एल्युमीनियम फॉयल बिछाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह एक वाटरप्रूफ लेयर की तरह काम करता है, जो आपकी लकड़ी की दराज को इन सब चीजों से बचाता है।
एल्युमीनियम फॉयल को दराज में बिछाने के बाद आपको बार-बार कुछ गिरने पर दराज को रगड़कर साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर फॉयल गंदा हो जाए, तो बस उसे निकालें और फेंक दें, फिर नई शीट बिछा लें। इससे आपका काफी समय और मेहनत बच जाती है, खासकर मसालों के निशानों को हटाने के लिए।
एल्युमीनियम फॉयल को दराज में बिछाने से फॉयल पर पड़ने वाली रोशनी रिफ्लेक्ट होती है। इससे दराज के अंदर अंधेरा कम रहता है और आपको छोटी-छोटी चीजें भी आसानी से दिख जाती हैं।
एल्युमीनियम फॉयल को दराज में बिछाने के लिए सबसे पहले दराज खाली करें और उसे साफ कर लें। फिर फॉयल को दराज के नाप से थोड़ा बड़ा काटें और इसे अंदर बिछा दें। इसके बाद एक पुराने डेबिट या गिफ्ट कार्ड की मदद से इसे किनारों तक अच्छी तरह प्रेस कर दें ताकि यह सेट हो जाए।
एल्युमीनियम फॉयल को बदलने का कोई निश्चित समय नहीं है। इसे बदलना पूरी तरह इस पर निर्भर करता है कि आप उस दराज का कितना इस्तेमाल करती हैं। अगर अपने फर्नीचर को लंबे समय तक नया जैसा बनाए रखना चाहती हैं, तो जब फॉयल फट जाए, गंदा हो जाए या उसमें नमी दिखे, तो बस उसे हटाकर नया पीस लगा दें।