
Electricity Bill Saving टिप्स (representative image) image credit Magnific
Energy Conservation Tips: हर महीने बिजली का बिल ज्यादा आना सिर्फ ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने की वजह से नहीं होता। कई बार घर में की जाने वाली कुछ छोटी छोटी गलतियां भी बिजली की खपत बढ़ा देती हैं, जिससे महीने के आखिर में बिजली का बिल जेब पर भारी पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं बिजली का बिल कम करने के ऐसे छोटे छोटे लेकिन जरूरी तरीके, जिन्हें अपनाकर बिजली की खपत कम करने में मदद मिल सकती है।
ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency) के अनुसार जब किसी कमरे में लाइट की जरूरत न हो तो उसे बंद कर देना चाहिए। जहां रोशनी की जरूरत हो, जरूरत के हिसाब से सिर्फ उसी जगह की लाइट का इस्तेमाल करना चाहिए।
ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency) के अनुसार गंदे ट्यूबलाइट और बल्ब कम रोशनी देते हैं और रोशनी का 50 फीसदी तक हिस्सा सोख सकते हैं। इसलिए ट्यूबलाइट और लैंप की नियमित रूप से सफाई करें।
ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency) के अनुसार सामान्य बल्ब में इस्तेमाल होने वाली ऊर्जा का 90 फीसदी हिस्सा रोशनी के बजाय गर्मी के रूप में निकल जाता है। बीईई के अनुसार सीएफएल सामान्य बल्ब की तुलना में 75 फीसदी तक कम बिजली इस्तेमाल कर सकता है। इसके अलावा 15 वाट के सीएफएल और 60 वाट के सामान्य बल्ब की रोशनी एक जैसी हो सकती है।
ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency) के मुताबिक एसी का तापमान 22 डिग्री से ऊपर हर एक डिग्री बढ़ाने पर 3 से 5 फीसदी कम ऊर्जा इस्तेमाल हो सकती है। बीईई ने कमरे के एसी का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रखने की सलाह दी है।
ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency) के अनुसार गंदा एसी फिल्टर हवा के प्रवाह को कम करता है और यूनिट को नुकसान पहुंचा सकता है। साफ फिल्टर से एसी कमरे को जल्दी ठंडा कर सकता है और कम ऊर्जा इस्तेमाल करता है। इसके अलावा एसी वाले कमरे के दरवाजे भी जितना संभव हो बंद रखें।
ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency) के मुताबिक फ्रिज को सीधी धूप, ओवन और खाना बनाने वाले चूल्हे जैसी गर्मी वाली जगहों से दूर रखना चाहिए। फ्रिज के आसपास हवा आने जाने के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए। अगर गर्मी बाहर नहीं निकल पाती तो फ्रिज का कूलिंग सिस्टम ज्यादा मेहनत करता है और ज्यादा ऊर्जा इस्तेमाल कर सकता है।
ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency) के अनुसार फ्रिज का दरवाजा कम समय के लिए खोलने से ऊर्जा की खपत कम की जा सकती है। इसके अलावा फ्रिज में रखने से पहले गर्म खाने को ठंडा करके अच्छी तरह ढक के रखना चाहिए।
ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency) के अनुसार वॉटर हीटर का तापमान 60 डिग्री से घटाकर 50 डिग्री सेल्सियस करने पर ज्यादा तापमान वाली सेटिंग में इस्तेमाल होने वाली ऊर्जा का 18 फीसदी से ज्यादा हिस्सा बचाया जा सकता है। गर्म पानी की पाइप में गर्मी का नुकसान कम करने के लिए इंसुलेशन भी कर सकते हैं।
ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency) के अनुसार घर में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर और दूसरे ऑफिस उपकरणों को काम न होने पर बंद कर देना चाहिए। अगर कंप्यूटर चालू रखना जरूरी हो तो मॉनिटर बंद किया जा सकता है। कंप्यूटर, मॉनिटर और कॉपी मशीन में स्लीप मोड का इस्तेमाल करने से ऊर्जा लागत करीब 40 फीसदी तक कम हो सकती है। इसके अलावा लैपटॉप, मोबाइल और दूसरे उपकरणों के चार्जर को काम पूरा होने के बाद प्लग से निकालने की भी सलाह दी गई है।
Updated on:
21 Sept 2026 10:04 am
Published on:
21 Sept 2026 09:52 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
