लाइफस्टाइल

Remedies For Dark Elbows And Knees: कोहनी और घुटनों का कालापन कम करने के लिए करें ये आसान उपाय

Dark Elbows And Knees Home Remedies: अगर आप काली कोहनी और घुटनों से परेशान हैं और समझ नहीं आ रहा कि कालापन कैसे कम किया जाए, तो यहां बताए गए टिप्स फॉलो कर सकते हैं।
2 min read
Jul 25, 2026
Kohni Aur Ghutno kalapan kaise saaf karen
Dark Elbows And Knees (representative image) image credit chatgpt

Elbow Knee Whitening Tips: कोहनी और घुटनों का शरीर के रंग से थोड़ा काला होना आम बात है। लेकिन कुछ लोगों की कोहनी और घुटने शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में काफी ज्यादा काले दिखाई देते हैं। कई बार लोग इसे गंदगी समझकर जोर-जोर से रगड़कर साफ करने की कोशिश करते हैं, जिससे फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है। हालांकि, सही देखभाल से धीरे-धीरे इस कालेपन को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि घुटने और कोहनी शरीर के दूसरे हिस्सों की तुलना में ज्यादा काले क्यों होते हैं और इसे कम करने के लिए क्या किया जा सकता है।

घुटने और कोहनी के कालेपन को कम करने के लिए करें ये काम

अगर आप घुटने और कोहनी के कालेपन को कम करने के लिए कोई घरेलू उपाय ढूंढ रहे हैं, तो दही में बेसन मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इसे कोहनी और घुटनों पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें और मॉइस्चराइजर लगा लें। अच्छे रिजल्ट के लिए इस उपाय को हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

कोहनी और घुटने काले क्यों होते हैं?

कोहनी और घुटनों की त्वचा शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में थोड़ी मोटी होती है। इसी वजह से यहां की त्वचा का रंग थोड़ा गहरा दिखाई देता है। इसके अलावा, अगर आप लंबे समय तक कोहनी को टेबल पर टिकाकर बैठते हैं या घुटनों पर ज्यादा दबाव पड़ता है, तो लगातार रगड़ की वजह से त्वचा और मोटी हो जाती है। इससे इन हिस्सों का रंग पहले से ज्यादा गहरा दिखने लगता है। वहीं, कुछ लोगों में त्वचा से जुड़ी समस्याओं या शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ने जैसी स्थितियों के कारण भी त्वचा मोटी और काली पड़ सकती है।

न करें ये गलतियां

कोहनी और घुटनों के कालेपन को कम करने के लिए इन्हें जोर-जोर से न रगड़ें। ऐसा करने से त्वचा और मोटी हो सकती है, जिससे कालापन कम होने की बजाय बढ़ सकता है। इसके अलावा, बिना सही जानकारी के किसी भी घरेलू उपाय का इस्तेमाल करने से बचें। कुछ उपाय त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं और कई बार जलन के बाद त्वचा पहले से ज्यादा काली हो जाती है। इसलिए सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले हर नुस्खे को आजमाने से बचें।

इन बातों का भी रखें ध्यान

कोहनी और घुटनों का थोड़ा गहरा रंग सामान्य होता है, इसलिए इसे लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर कालापन बहुत ज्यादा है या इसके साथ त्वचा मोटी हो रही है, तो किसी अच्छे स्किन स्पेशलिस्ट से मिलें। सही कारण का पता लगाकर इलाज कराने से इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिखा गया है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है। किसी भी उपाय या उपचार को अपनाने से पहले डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Updated on:
25 Jul 2026 10:04 am
Published on:
25 Jul 2026 10:04 am