लाइफस्टाइल

January Baby Names: जनवरी में जन्मे बच्चों के लिए सबसे खूबसूरत, यूनिक और ट्रेंडी नामों की पूरी लिस्ट

January Baby Names: जनवरी में जन्मे बच्चों के लिए चुनें खूबसूरत और अर्थपूर्ण नाम। जानिए लड़कियों, लड़कों और पौराणिक नामों की खास लिस्ट और उनके गहरे अर्थ के साथ।

2 min read
Dec 26, 2025
Baby Names, January Baby Names Girl, January Baby Names Boy, January Baby Names Mythological, January born baby names hindu.
January and winter baby names| (फोटो सोर्स- Freepik)

January Baby Names: साल का पहला महीना होने के कारण इस समय जन्मे बच्चों को अक्सर पॉजिटिव सोच, आत्मविश्वास और लीडरशिप क्वालिटी से जोड़ा जाता है। ऐसे में अगर आप अपने नन्हे मेहमान के लिए ऐसे नाम ढूंढ रहे हैं जो नई शुरूआत, उजाले और गहराई का प्रतीक हो, तो जनवरी से इंस्पायर्ड ये नाम आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं।

January Baby Names Girl: जनवरी में जन्मी लड़कियों के नाम और अर्थ

January born baby girl names| (फोटो सोर्स- Freepik)

जनवरी में जन्मी लड़कियां अक्सर शांत, समझदार और आत्मविश्वासी होती है। ऐसे में उनके नाम भी ऐसे होने चाहिए, जो सॉफ्ट होने के साथ-साथ पॉजिटिव और मजबूत अर्थ रखें।

  • आन्वी (Aanvi): ईश्वर की कृपा, भगवान की आशीर्वाद स्वरूप शक्ति
  • इरा (Ira): धरती का दूसरा नाम, साथ ही देवी सरस्वती का एक नाम
  • नव्या (Navya): नई सोच, नया आरंभ और ताजगी का प्रतीक
  • प्रिशा (Prisha): भगवान का दिया हुआ अनमोल उपहार
  • कियारा (Kiara): उजाला और रोशनी, जो लाइफ में पॉजिटिव एनर्जी लाए
  • सिया (Siya): देवी सीता का प्रिय नाम, पवित्रता और सादगी का प्रतीक
  • आर्या (Aarya): श्रेष्ठ और सम्मानित, देवी पार्वती से जुड़ा नाम

January Baby Names Boy: जनवरी में जन्मे लड़कों के नाम और अर्थ

जनवरी में जन्मे लड़के आमतौर पर अनुशासित और जिम्मेदार स्वभाव के माने जाते हैं। उनके लिए ऐसे नाम अच्छे रहते हैं, जो सरल होने के साथ जिनका अर्थ गहरा और प्रभावशाली हो।

  • अद्वित (Advit): अद्वितीय, भगवान विष्णु का एक नाम
  • अर्णव (Arnav): समुद्र की तरह गहराई वाला, विशाल सोच का प्रतीक
  • विवान (Vivan): जीवन से भरपूर, ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक
  • ईशान (Ishaan): भगवान शिव का नाम, उत्तर-पूर्व दिशा के स्वामी
  • निवान (Nivaan): पवित्र आत्मा, ईश्वर के करीब रहने वाला
  • आरव (Aarav): शांत स्वभाव, भगवान शिव से जुड़ा नाम
  • रेयांश (Reyansh): भगवान विष्णु का अंश, दिव्य शक्ति का प्रतीक

January Baby Names Mythological: पौराणिक नाम और उनके अर्थ

पौराणिक नाम हमारी संस्कृति और परंपरा से जुड़े होते हैं। इन नामों में आस्था, शक्ति और अच्छे संस्कारों का भाव छुपा होता है, जो बच्चे की पहचान को खास बनाता है।

  • आदित्य (Aditya): सूर्य देव का नाम, प्रकाश और ऊर्जा का स्रोत
  • लक्ष्य (Lakshya): उद्देश्य और लक्ष्य, जीवन की सही दिशा का संकेत
  • वैष्णवी (Vaishnavi): देवी लक्ष्मी का नाम, धन और समृद्धि की देवी
  • माधव (Madhav): भगवान कृष्ण का प्रिय नाम
  • अनिरुद्ध (Aniruddh): भगवान कृष्ण के पौत्र, अजेय और शक्तिशाली
  • सावित्री (Savitri): सूर्य देव से जुड़ी देवी, शक्ति और तपस्या की प्रतीक
  • शौर्य (Shaurya): वीरता और साहस, क्षत्रिय गुणों का प्रतीक
Published on:
26 Dec 2025 01:25 pm