लाइफस्टाइल

LPG Shortage: गैस खत्म और इंडक्शन आउट ऑफ स्टॉक? ₹50 से कम के इस देसी जुगाड़ से गैस से भी कम दाम में बनाएं खाना

LPG shortage: आज के लेख में आइए जानते हैं कि अगर आपका गैस खत्म हो गया है और इंडक्शन भी नहीं मिल रहा, तो आप यूट्यूब वायरल वीडियो के जुगाड़ से कैसे खाना बना सकते हैं।

2 min read
Mar 15, 2026
LPG Shortage | image credit chatgpt AND Science and Fun

LPG Shortage: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव की वजह से गैस की भारी किल्लत हो रही है। गैस की सप्लाई रुकने की वजह से मार्केट में गैस के दाम काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। इससे परेशान होकर लोग इंडक्शन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दुकानों पर वे भी आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं। ऐसे में लोगों को खाना बनाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर शहरों में रहने वालों को क्योंकि वहां चूल्हे पर खाना बनाना आसान नहीं होता। ऐसे में यूट्यूब चैनल 'Science and Fun' के मशहूर आशु सर ने खाना बनाने के लिए एक ऐसा कमाल का जुगाड़ खोजा है, जिसे देख लोग कमेंट्स में उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। कमाल की बात तो यह है कि इस जुगाड़ को बनाने में ₹50 से भी कम का खर्च आएगा। आइए जानते हैं कि अगर आपका गैस खत्म हो गया है और इंडक्शन भी नहीं मिल रहा, तो आप इस वायरल वीडियो के जुगाड़ से कैसे खाना बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें

LPG Saving Hack: सिलेंडर चलेगा अब डबल! ये 10 स्मार्ट कुकिंग हैक्स फॉलो कर बचाएं रोजाना की 50% गैस

50 रुपये से भी कम का देसी जुगाड़

यूट्यूब वीडियो के अनुसार, अगर आपके पास गैस सिलेंडर खत्म हो गया है और बाजार में इंडक्शन भी नहीं मिल रहा, तो आप घर पर ही खाना बनाने का एक सस्ता सेटअप तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक ईंट की जरूरत होती है, जिसमें बराबर साइज की दो लाइनें या खांचे बनाकर उनमें निक्रोम वायर (Nichrome Wire) फिट करना होता है। यह वायर एक खास तरह की मिश्र धातु (Alloy) है जिसकी सबसे बड़ी खूबी इसका हाई रेजिस्टेंस यानी उच्च प्रतिरोध है। जब इस तार से बिजली गुजारी जाती है, तो हाई रेजिस्टेंस के कारण यह करंट को रोकता है और जबरदस्त हीटिंग इफेक्ट पैदा करता है, जिससे तार लाल होकर चमकने लगता है। इसके उलट कॉपर वायर का रेजिस्टेंस काफी कम होता है, इसलिए उसमें इस तरह का हीटिंग इफेक्ट नजर नहीं आता। इस पूरे सेटअप को तैयार करने में निक्रोम वायर का खर्च मात्र ₹40 आता है, जो किसी भी गैस रिफिल के मुकाबले काफी सस्ता पड़ता है।

गैस से भी कम आएगा बिजली का बिल

अक्सर लोग इस डर में रहते हैं कि बिजली पर खाना बनाने से बिल बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा, लेकिन आशु सर ने अपने यूट्यूब वीडियो में इसको समझाते हुए बताया है कि मान लें कि एक घंटा LPG चलाने पर लगभग 200 से 250 ग्राम गैस जलती है और 14-15 किलो के सिलेंडर की कीमत 900 से 1000 रुपये है, तो सिर्फ 15 मिनट खाना पकाने की लागत करीब ₹4 आती है। दूसरी तरफ, यह देसी निक्रोम एलिमेंट लगभग 2000 वाट का होता है। अगर बिजली की एक यूनिट की कीमत ₹7 मान ली जाए, तो इसे 15 मिनट चलाने का खर्च मात्र ₹3.50 आता है। यानी विज्ञान के इस तरीके को अपनाकर आप न सिर्फ गैस की किल्लत से बच सकते हैं, बल्कि हर बार खाना बनाने पर पैसों की बचत भी कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

इस देसी जुगाड़ को फॉलो करते समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि यह एक खुला इलेक्ट्रिक सेटअप है। इस पर खाना बनाते समय हमेशा पैरों में प्लास्टिक की चप्पल पहनकर रखें जिससे करंट लगने का खतरा कम हो जाए। इसके साथ ही बर्तन को उतारते समय या चलाते समय लकड़ी या प्लास्टिक के हैंडल वाले यूटेंसिल होल्डर का ही इस्तेमाल करें ताकि बिजली का झटका न लगे। सबसे जरूरी बात यह है कि घर के छोटे बच्चों को इस जुगाड़ के पास न आने दें और उन्हें इस पर खाना बनाने से बिल्कुल मना करें।

ये भी पढ़ें

LPG Saving Hack: गैस के बढ़ते दाम से न हों परेशान, प्रयागराज के’लोटा हैक’ से एक ही कुकर में बनाएं दाल-चावल-चोखा

Updated on:
15 Mar 2026 10:36 am
Published on:
15 Mar 2026 10:32 am
Also Read
View All

अगली खबर