लाइफस्टाइल

Anand Mahindra Fitness Routine: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन की फिटनेस सीक्रेट, कार्डियो वर्कआउट्स के साथ-साथ 20 मिनट की मेडिटेशन है फिटनेस का राज

Anand Mahindra fitness routine: भारत के सबसे सफल उद्योगपतियों में से एक आनंद महिंद्रा न सिर्फ अपने बिजनेस विजन और नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं ,बल्कि 70 वर्ष की उम्र में भी उनकी ऊर्जा, पॉजिटिविटी और फिटनेस देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।
2 min read
Nov 04, 2025
anand mahindra fitness,anand mahindra health routine
Indian billionaire anand mahindra fitness routine|फोटो सोर्स – Freepik

Anand Mahindra Fitness Routine: भारत के सबसे सफल उद्योगपतियों में से एक आनंद महिंद्रा न सिर्फ अपने बिजनेस विजन और नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं, बल्कि अपनी सादगी और अनुशासित फिटनेस लाइफस्टाइल के कारण भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। 70 वर्ष की उम्र में भी उनकी ऊर्जा, पॉजिटिविटी और फिटनेस देखकर कोई भी हैरान रह जाता है। उन्होंने अपने फिटनेस का राज ट्विटर पर साझा करते हुए बताया कि वे कैसे एक संतुलित जीवनशैली अपनाते हैं, जिसमें योग, मेडिटेशन और हल्के व्यायाम को नियमित रूप से शामिल करते हैं।

आनंद महिंद्रा का फिटनेस रूटीन

आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया (ट्विटर) पर अपने हेल्थ सीक्रेट्स साझा करते हुए बताया कि वे अपने फिटनेस गुरु की तरह सख्त नियम नहीं अपनाते, बल्कि अपनी फिटनेस रूटीन को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर रोटेट करते हैं।

सबसे जुड़ा है मेडिटेशन से

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन अपने दिन की शुरुआत 20 मिनट की मेडिटेशन से करते हैं, जिसे वे अपनी दिनचर्या का सबसे अहम हिस्सा मानते हैं। उनका कहना है कि यह अभ्यास मन को शांत, पॉजिटिव और एकाग्र बनाए रखता है। मेडिटेशन तनाव को कम करता है, एकाग्रता बढ़ाता है और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।

रोटेटिंग फिटनेस रूटीन

लंबी उम्र के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

आनंद महिंद्रा अपने फिटनेस रूटीन में वेट ट्रेनिंग को जरूर शामिल करते हैं। यह बढ़ती उम्र में मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। स्ट्रेंथ एक्सरसाइज से शरीर एक्टिव रहता है और दिमाग भी तेज बना रहता है। हफ्ते में 2 से 4 दिन रेजिस्टेंस वर्कआउट करने से उम्र बढ़ने के साथ होने वाली शारीरिक कमजोरी को काफी हद तक रोका जा सकता है।

दिल की सेहत के लिए कार्डियो

महिंद्रा अपने रूटीन में ऐसे कार्डियो वर्कआउट चुनते हैं जो जोड़ों पर ज्यादा दबाव न डालें, जैसे स्विमिंग और एलिप्टिकल एक्सरसाइज। इससे दिल और फेफड़े दोनों मजबूत रहते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार,हफ्ते में 3 से 5 बार कार्डियो करने से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।

योग और माइंडफुल फ्लेक्सिबिलिटी

योग और स्ट्रेचिंग आनंद महिंद्रा की फिटनेस का एक अहम हिस्सा हैं। ये अभ्यास शरीर की बैलेंस, पॉश्चर और फ्लेक्सिबिलिटी को बनाए रखने में मदद करते हैं। धीरे-धीरे और सजगता के साथ किए गए योगासन न सिर्फ शरीर को लचीला बनाते हैं, बल्कि मन को भी शांत और स्थिर रखते हैं।

Published on:
04 Nov 2025 11:58 am