
Oscar The Cat Death Predictor: अमेरिका के रोड आइलैंड के नर्सिंग होम में एक ऐसी बिल्ली रहती है जिसने वैज्ञानिकों और डॉक्टरों को हैरान कर रखा है। ऑस्कर नाम की यह बिल्ली कोई साधारण पालतू जानवर नहीं है, बल्कि इसे मौत का फरिश्ता या भविष्य बताने वाली बिल्ली भी कहा जाता है। ऑस्कर नाम के इस बिल्ली की खासियत यह है कि वह किसी इंसान की मौत होने से कुछ घंटे पहले ही उसके पास जाकर बैठ जाती है और उसकी भविष्यवाणी आज तक गलत नहीं हुई है।
ऑस्कर नाम की यह सफेद बिल्ली रोड आइलैंड के स्टीयर हाउस नर्सिंग एंड रिहैबिलिएशन सेंटर में रहती है। यह सेंटर खासकर उन बुजुर्गों के लिए है जिन्हें डिमेंशिया, अल्झाइमर्स या पारकिंसन जैसी गंभीर बीमारियां हैं। ऑस्कर को साल 2000 में एक थेरेपी कैट के तौर पर यहां लाई गई थी। शुरुआत में वह एक आम बिल्ली की तरह यहां-वहां घूमता रहती थी, लेकिन जल्द ही स्टाफ ने नोटिस किया कि ऑस्कर का किसी मरीज के पास बैठना एक खास संकेत है।
डॉक्टर डेविड डोसा, जो इस अस्पताल में जराविज्ञानी (Geriatrician) हैं, उन्होंने ऑस्कर पर एक पूरी किताब लिखी है। ऑस्कर की सटीकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत की सही भविष्यवाणी की है। जब भी किसी मरीज का आखिरी वक्त करीब आता है, ऑस्कर उसके बेड पर जाकर चुपचाप बैठ जाती है। कई बार डॉक्टरों को लगता था कि कोई मरीज अभी ठीक है, लेकिन ऑस्कर के वहां बैठते ही कुछ घंटों में उस मरीज की मौत हो गई।
एक बार डॉक्टरों को यकीन था कि एक मरीज जल्द ही दम तोड़ देगा, लेकिन ऑस्कर बिल्ली उस कमरे में नहीं गई। इसके बजाय, वह एक दूसरे मरीज के पास जाकर बैठ गई जो डॉक्टरों की नजर में स्टेबल था। नतीजा यह हुआ कि जिसे डॉक्टर खतरे से बाहर मान रहे थे, उसकी मौत पहले हो गई और ऑस्कर की बात सच साबित हुई। स्टाफ का ऑस्कर पर इतना भरोसा है कि जैसे ही वह किसी मरीज के पास बैठता है, अस्पताल वाले तुरंत उनके घरवालों को फोन कर देते हैं ताकि वे आखिरी समय में अपने अपनों के पास रह सकें।
वैज्ञानिकों का मानना है कि इसमें कोई जादू या चमत्कार नहीं है। दरअसल, जब इंसान का शरीर धीरे-धीरे काम करना बंद करता है, तो शरीर के अंदर कई बायोलॉजिकल और केमिकल बदलाव होते हैं। मरने से पहले शरीर से कुछ खास तरह की गंध (Biochemicals) निकलती है, जिसे इंसान नहीं सूंघ सकते लेकिन जानवरों की सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है। ऑस्कर शायद उन्हीं रसायनों और शरीर के गिरते तापमान को महसूस कर लेता है, जिससे उसे पता चल जाता है कि किसका अंत समय करीब है।